गणेश नाईक Vs नरेश मस्के (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Politics Naik Shinde Clash: महानगरपालिका चुनाव को लेकर राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक एवं उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच बढ़ी तल्खी कम नहीं हो रही है।
वन मंत्री गणेश नाईक ने उप मुख्यमंत्री शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा है कि ठाणे जिले में शिवसेना का इतिहास सही तरीके से नहीं बताया जा रहा है।
जिसका प्रत्युत्तर शिवसेना सांसद एवं प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने दिया है। उन्होंने कहा है कि गणेश नाईक को इतिहास नहीं भूलना चाहिए कि Thane की शिवसेना ने ही उनको पराजित किया था। म्हस्के यहीं नहीं रुके, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि नवी मुंबई में किसी की तबीयत खराब होती है तो वह ठाणे से एम्बुलेंस भेजेंगे।
म्हस्के के बयान से नाईक-शिंदे विवाद एक-बार फिर से भड़क सकता है।वन मंत्री गणेश नाईक ने कहा कि ठाणे शिवसेना का सही इतिहास लोगों को बताना चाहिए। पहले जिला प्रमुख मो दा जोशी, सतीश प्रधान, साबिर शेख के बाद मैं और हमारे बाद आनंद दिघे थे।
उस समय बालासाहेब ठाकरे के विचारों से प्रेरित युवा पीढ़ी सत्ताधीशों के साथ संघर्ष कर रही थी। मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं, हमारे हाथ साफ़ हैं, हमारा मन साफ़ है, मौत का भय नहीं है। जिन लोगों के अंदर मौत का भय रहता है उनके जीवन का कोई अर्थ नहीं होता है।
शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख एवं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के उप नेता उदय बंधु पाटिल के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पालघर जिले के सफाले में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के वन मंत्री एवं पालघर के पालक मंत्री गणेश नाईक ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा था कि ठाणे जिले में शिवसेना का सही इतिहास नहीं बताया जा रहा है। जिसने जीवन में प्रकाश दिखाया, शक्ति दी। ऐसे लोगों को जो भूल जाता है, उसे कृतघ्न कहा जाता है। उन्होंने कहा कि कपटी मित्र से दिलदार शत्रु अच्छा है। इस अवसर पर सांसद डॉ। हेमंत सावरा, पूर्व सांसद राजन विचारे, पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर, राजेश पाटिल, सुनील भुसारा, पूर्व राज्य मंत्री मनीषा निमकर, वसई विरार के महापौर अजीव पाटिल, विश्वनाथ पाटिल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़ें :- बाबाजान का काला सच उजागर: भरोसा जीतकर महिलाओं से ज्यादती, Navi Mumbai पुलिस की कार्रवाई
ठाणे महानगरपालिका के माध्यम से अत्याधुनिक कार्डिएक एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। किसी समय नवी मुंबई में आवश्यकता होगी तो तत्काल वहां भेजी जाएगी। तबीयत किसी समय अचानक बिगड़ती है। ठाणे जिला शिवसेना का पूरा इतिहास शायद उन्हें नहीं मालूम है। इसके बारे में हमारा बोलना ठीक नहीं है। लेकिन ठाणे शिवसेना का जो इतिहास है, उस इतिहास ने नाईक का प्रभावित किया है। यह भी वे नहीं भूलें।
– नरेश म्हस्के, शिवसेना सांसद