ठाणे: महिला आरक्षण पर सरकार को घेरते नसीम खान, कांग्रेस करेगी देशव्यापी प्रदर्शन
Thane News: कांग्रेस नेता नसीम खान ने केंद्र पर महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।
Thane Naseem Khan Congress Protest News: कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नसीम खान ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी सरकार की सच्चाई उजागर करने के लिए देशव्यापी प्रदर्शन करेगी।
मंगलवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र कांग्रेस को महिला विरोधी दिखाने की भी कोशिश कर रहा है। खान ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में कांग्रेस के समर्थन से लोकसभा में पारित हुआ था लेकिन भाजपा ने इसे संविधान संशोधन प्रक्रिया से जोड़कर भ्रम पैदा किया।
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 2029 के संसदीय चुनावों से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से संबंधित संविधान 131वां संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा में 17 अप्रैल को पारित नहीं हो सका था।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
मुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
दिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
भाजपा की मंशा वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देने की नहीं थी, बल्कि उसने अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए संविधान संशोधन को आगे बढ़ाने की कोशिश की। लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के लिए कांग्रेस ने ऐसे कदमों का विरोध किया।
BJP झूठा प्रचार कर रहीनसीम खान ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ सरकार पिछले दरवाजे से लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और यह झूठा प्रचार चला रही है कि महिला आरक्षण का विरोध किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में पहले ही स्वीकृत हो चुका था और 2029 के चुनावों में महिलाओं को समान अवसर देने के लिए इसे बिना देरी लागू किया जाना चाहिए।
विपक्ष का दावा है कि महिला आरक्षण विधेयक भाजपा की व्यापक परिसीमन योजना का अग्रदूत था और सत्तारूढ़ दल इसे इसी कानून की आड़ में लागू करना चाहता था। खान ने परिसीमन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक बदलावों के जरिए निर्वाचन क्षेत्रों में हेरफेर करना चाहती है।
कांग्रेस और अन्य दलों ने ऐसे प्रयासों का विरोध किया, क्योंकि वे लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा को घेरामहिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए खान ने सवाल किया कि क्या पार्टी ने महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं या केंद्र और राज्यों में महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है उन्होंने कहा कि भाजपा का रुख विरोधाभासी है।
वह महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने में विफल रही है। महिला आरक्षण और संवैधानिक मुद्दों पर मोदी सरकार के बारबार बदलते झूठे रुख को उजागर करने के लिए कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन करेगी।
