Thane Metro Line 5A को मंजूरी: ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो अब उल्हासनगर तक, 69 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
Thane Metro Line 5 A को मंजूरी मिल गई है, जिससे ठाणे-भिवंडी-कल्याण से उल्हासनगर तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी। हालांकि, ठाणे रिंग मेट्रो को लेकर राजनीतिक विरोध भी तेज हो गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Metro Line 5 A Kalyan Ulhasnagar: ठाणे से भिवंडी होते हुए कल्याण जाने वाली मेट्रो अब उल्हासनगर तक जाएगी। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की तरफ से कल्याण और उल्हासनगर को जोड़ने वाली प्रस्तावित मेट्रो लाइन 5ए के पहले एवं दूसरे चरण के काम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हरी झंडी दे दी है।
इस संदर्भ में बुधवार को मंत्रालय में बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर मंत्रिमंडल समिति की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस परियोजना को मंजूरी मिलने से क्षेत्र के लगभग 69 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
Thane Metro Line 5A के प्रथम चरण में ठाणे के कापुरबावड़ी से भिवंडी तक का काम प्रगति पर है। एमएमआरडीए की मानें तो इस साल के अंत तक कापुरबावड़ी से धामनकर नाका (भिवंडी) तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
ठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
ठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
किया जा रहा भूमि अधिग्रहण
दुसरे चरण में भिवंडी-कल्याण के बीच भूमि अधिग्रहण सहित अन्य कार्य किये जा रहे हैं। फ़िलहाल मेट्रो का प्रत्यक्षतौर पर काम अभी शुरू नहीं हुआ है। इस बीच प्राधिकरण ने 11।829 किलोमीटर के विस्तार की योजना तैयार की हैं। जिसे मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा गया था।
बताया गया कि यह एलिवेटेड कॉरिडोर मेट्रो लाइन पांच के कोन गांव स्टेशन से शुरू होगा और इसमें दुर्गाड़ी, खड़कपाड़ा और भोइरवाड़ी स्टेशन शामिल होंगे।। इसके बाद यह दो भागों में बंट जाएगा, एक भाग कल्याण में और दूसरा उल्हासनगर में समाप्त होगा।
कल्याण से आगे कनेक्टिविटी में करेंगे सुधार
- कल्याण वाला भाग प्रस्तावित मेट्रो लाइन 12 के साथ एक इंटरचेंज पर समाप्त होगा, जिसका उद्देश्य कल्याण को नवी मुंबई से जोड़ना है। यह कॉरिडोर काशेली कार शेड का उपयोग करेगा, जिसका निर्माण वर्तमान में मेट्रो लाइन पांच के लिए चल रहा है।
- मेट्रो लाइन पांच के विस्तार पर विचार-विमर्श चल रहा है, जिसमें अंबरनाथ के चिखोली से बदलापुर और दुर्गाड़ी से टिटवाला तक अतिरिक्त कॉरिडोर के प्रस्ताव शामिल हैं। एमएमआरडीए के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित कॉरिडोर कल्याण से आगे कनेक्टिविटी में सुधार करेंगे और ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई तक पहुंच को बेहतर बनाएंगे।
ये भी पढ़ें :- Pune Municipal का बड़ा प्लान: 400 करोड़ से 61 किमी नई सड़कें, शहर की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
ठाणे रिंग मेट्रो के विरोध में उतरी राकां (एसपी)
- ठाणे शहर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने को लेकर राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अति महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल ठाणे रिंग मेट्रो का काम शुरू हो गया है। लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) इस परियोजना के विरोध कर रही है।
- राकां (एसपी) के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने आईएस परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इंटरनल मेट्रो के नाम पर जनता के पैसों को लूटा जा रहा है।
- उन्होंने सवाल उठाया है कि 12,500 करोड़ रुपये खर्च करके ठाणे मेट्रो प्रोजेक्ट की क्या जरूरत है? 12,500 करोड़ रुपये खर्च करने की बजाय 1,000 करोड़ रुपये खर्च करके ठाणे मनपा परिवहन सेवा को मजबूत किया जाना चाहिए।
- उन्होंने कहा है कि मेट्रो की वजह से शहर की सड़कें पहले ही गायब होने लगी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का प्रखर विरोध किया जाएगा।
