बदलापुर एग्स रैकेट का ठाणे कनेक्शन: IVF और सोनोग्राफी सेंटरों की जांच के लिए मनपा की 6 टीमें गठित
Badlapur में महिलाओं के अंडाणु की अवैध बिक्री के रैकेट का खुलासा होने के बाद ठाणे मनपा और पुलिस सतर्क हो गई है। शहर के IVF और सोनोग्राफी सेंटरों की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे IVF सेंटर्स इन्वेस्टिगेशन (सौ. सोशल मीडिया )
Thane IVF Centers Investigation: ठाणे जिले के बदलापुर में महिलाओं के अंडाणु (एग्स) की गैर-कानूनी बिक्री के रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद से लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं।
इस मामले का ठाणे कनेक्शन सामने आने के बाद ठाणे महानगर पालिका और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने शहर के आईवीएफ और सोनोग्राफी सेंटरों पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है।
ठाणे मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने शहर में संचालित आईवीएफ और सोनोग्राफी सेंटरों की जांच के लिए छह विशेष टीमों का गठन किया है। इन टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे शहर में चल रहे सभी सेंटरों की जांच करें और किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधि सामने आने पर तुरंत कार्रवाई करें।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में NCP का विशेष उपक्रम, अजित पवार की जयंती पर गुणवंत विद्यार्थियों का सम्मान एवं मार्गदर्शन
महाराष्ट्र में किसानों के लिए बड़ी राहत: 56 लाख किसानों का 48 हजार करोड़ का कर्ज होगा माफ, शेलार ने की घोषणा
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
ठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
पैसों का लालच देकर महिलाओं से लिए जा रहे थे अंडाणु
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस रैकेट के जरिए जरूरतमंद महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनके शरीर में अंडाणु विकसित कराए जाते थे। इसके बाद इन अंडाणुओं को निकालकर अवैध तरीके से बेचा जाता था। माना जा रहा है कि इस अवैध नेटवर्क की तारें केवल राज्य तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य के बाहर तक फैली हो सकती हैं।
पुलिस और मनपा की संयुक्त कार्रवाई
जैसे ही बदलापुर पुलिस को इस अवैध गतिविधि की जानकारी मिली, पुलिस और ठाणे मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संबंधित सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सेंटर को बंद कर दिया गया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहर के अन्य सेंटरों की भी जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें :- पुणे में अवैध निर्माण पर सख्ती: अब जिम्मेदार इंजीनियरों पर होगी कार्रवाई, 80 हजार वर्ग फुट निर्माण ध्वस्त
11 आईवीएफ और 259 सोनोग्राफी सेंटरों की होगी जांच
ठाणे शहर में वर्तमान में 11 पंजीकृत आईवीएफ सेंटर और 259 सोनोग्राफी सेंटर संचालित हो रहे हैं। प्रशासन ने इन सभी सेंटरों की जांच करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं कोई गैर-कानूनी सेंटर तो संचालित नहीं हो रहा है। प्रशासन का कहना है कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे मामलों में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
