महाराष्ट्र में बनेगी देश की पहली AI यूनिवर्सिटी, ब्लूप्रिंट तैयार करने में जुटी सरकार, टास्क फोर्स का हुआ गठन

तेजी से बदलती दुनिया में अब AI की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। हर क्षेत्र में एआई अपना दम दिखाने को तैयार है। महाराष्ट्र में देश की पहली AI यूनिवर्सिटी बनने जा रही है...
महाराष्ट्र में बनेगी देश की पहली AI यूनिवर्सिटी, ब्लूप्रिंट तैयार करने राज्य सरकार ने टास्क फोर्स का किया गठन
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: तेजी से बदलती दुनिया में अब AI की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। हर क्षेत्र में एआई अपना दम दिखाने को तैयार है। ऐसे में इसकी जानकारी और शिक्षा मिलना भी महत्वपूर्ण हो गया है। अब महाराष्ट्र में इसकी लिए तैयारी शुरू हो गई। महाराष्ट्र में देश की पहली AI यूनिवर्सिटी बनने जा रही है। इसका ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने कहा है कि देश का पहला कृत्रिम मेधा (AI) विश्वविद्यालय राज्य में स्थापित करने की योजना बनाने एवं इसके कार्यान्वयन के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

मंत्री शेलार ने शनिवार शाम को कहा कि यह विश्वविद्यालय एआई और इससे संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देगा तथा उत्कृष्टता का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय उद्योग, शिक्षा एवं सरकार के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करेगा।

मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि गठित टास्क फोर्स में शिक्षा, उद्योग और सरकार के विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह टास्क फोर्स एआई शिक्षा, शोध और नवोन्मेष पर केंद्रित संस्थान बनाने की दिशा में काम करेगा। मंत्री ने कहा कि यह पहल भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के अनुरूप है, जिसमें विकास के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया गया था।

अनुसंधान और विकास को मिलेगा बढ़ावा

महाराष्ट्र के सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ‘‘यूनिवर्सिटी एआई और संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देगी। यह कौशल विकास, प्रौद्योगिकी नवोन्मेष और नीति निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। इसका उद्देश्य महाराष्ट्र को एआई शिक्षा और नवोन्मेष का केंद्र बनाना है।'' महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

टास्क फोर्स में इनको किया गया शामिल

बता दें कि इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव करेंगे। इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) मुंबई के निदेशक, गूगल इंडिया, महिंद्रा ग्रुप एवं एलएंडटी जैसे संगठनों के प्रतिनिधि और भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं। राजीव गांधी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग तथा भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद के विशेषज्ञ भी टास्क फाेर्स में शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com