ठाणे में गुड़ी पड़वा के अवसर पर निकली शोभा यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Eknath Shinde In Gudi Padwa Event: महाराष्ट्र के की सांस्कृतिक नगरी कही जाने वाले ठाणे में गुड़ी पाड़वा का उत्साह चरम पर दिखा। गुरुवार को गुड़ी पाड़वा और नए साल के मौके पर ठाणे की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार निकली स्वागत यात्रा में आम नागरिकों से लेकर ख़ास लोगों की उपस्थिति रही।
ठाणे के पुरातन कोपिनेश्वर मंदिर न्यास समिति की तरफ हर साल की तरह इस वर्ष भी नए साल के स्वागत यात्रा में हजारों लोगों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शहर के छोटे बच्चों, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उत्साह के साल नए साल की स्वागत यात्रा एवं पालकी निकाली।
📍 #ठाणे | साखरेच्या गाठी अन् कडुलिंबाचा पाला,
सण हा मांगल्याचा दारी आला…
समृद्धीची गुढी गगनाला भिडू दे,
दुःख जीवनातील कायमचे सरू दे… गुढीपाडवा आणि नववर्षाच्या निमित्ताने आज ठाण्यातील सांस्कृतिक परंपरेनुसार कोपिनेश्वर मंदिर नववर्ष स्वागत समितीच्या वतीने मोठ्या उत्साहात आणि… pic.twitter.com/BCPkY8m23Y — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) March 19, 2026
इस मौके पर शहर के कई सामाजिक संगठनों, स्कूलों, बैंकों और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने रथों के साथ बड़े जोश के साथ इस नए साल की स्वागत यात्रा में हिस्सा लिया। ज्यादातर लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। स्वागत यात्रा के दौरान महिलाओं एवं बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला।
गुड़ी पाड़वा एवं नव वर्ष स्वागत यात्रा में पर्यावरण सरंक्षण, अंगदान, आयुर्वेद का महत्व, अच्छी डाइट और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताने वाले रथ इस यात्रा में शामिल हुए। साथ ही, इस यात्रा में शामिल बच्चों ने मल्लखंभ और शारीरिक व्यायाम के शानदार प्रदर्शन किए।
यह भी पढ़ें:- CM फडणवीस ने नागपुर में मनाया गुड़ी पड़वा, केसरिया रंग में रंगा शहर, शोभा यात्रा में हुए शामिल, देखें VIDEO
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब हम एक-दूसरे के साथ मिलकर और शहर में घूमे, जगह-जगह एक-दूसरे को बधाई दी, तो पाड़वा के त्योहार की मिठास और भी बढ़ गई। कई स्थानों पर आम नागरिकों,महिलाओं और बच्चों ने डिप्टी सीएम से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। लगभग 3 घंटे चली इस स्वागत यात्रा में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक, MP नरेश म्हस्के, MLA संजय केलकर, पूर्व MLA रवींद्र फाटक, ठाणे महानगरपालिका की मेयर शर्मिला पिंपोलकर, डिप्टी मेयर कृष्णा पाटिल, ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर सौरभ राव के साथ मनपा के कई अधिकारी, नगरसेवक, समाजसेवी एवं नागरिकों ने भाग लिया।