ठाणे मनपा (pic credit; social media)
Thane Municipal Corporation Road Accident: घोडबंदर रोड की खस्ताहाल सड़कें सुर्खियों में रही हैं। बारिश के मौसम में खराब सड़क की वजह से लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। पिछले कुछ वर्षों में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। जिसमें बड़े पैमाने पर जान माल का नुकसान हुआ है।
लेकिन ठाणे महानगरपालिका ने इस बात से इंकार किया है कि घोडबंदर रोड पर होने वाली दुर्घटनाएं खस्ताहाल सड़क की वजह से हुई हैं। ठाणे मनपा ने हाल ही में मुंबई उच्च न्यायालय में एक शपथ पत्र पेश किया है, जिसमें दावा किया गया है कि ठाणे में घोड़बंदर रोड पर हुआ एक्सीडेंट गड्डों और खराब सड़क की वजह से नहीं, बल्कि गाड़ी चलाने वाले की लापरवाही और लापरवाही की वजह से हुआ था।
ठाणे मनपा के नगर अभियंता प्रशांत सोनाग्रा ने जो शपथ पत्र दिया है, उसमें कहा गया है कि उसने सड़क हादसों में होने वाली मौतों और घायलों के मामलों में मुआवजा तय करने के लिए एक कमेटी बनाने के मुंबई उच्च न्यायालय के आदेशों का पहले ही पालन कर लिया है। ठाणे में गड्डों की वजह से कई मौतों की खबरें अखबारों में छापी गई थीं।
ये भी पढ़ें :- तेजी से बढ़ी डिमांड के बीच नवी मुंबई एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार प्लान, 2030 तक एडवांस इंफ्रा तैयार