ठाणे में दवाइयों की आड़ में शराब तस्करी का पर्दाफाश; 1.66 करोड़ की गोवा में बनी शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Thane Liquor Seized: ठाणे आबकारी विभाग ने दवाइयों के फर्जी कागजों पर गोवा से तस्करी कर लाई जा रही ₹1.66 करोड़ मूल्य की विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आकाश मसने
आबकारी विभाग के अधिकारी के साथ गिरफ्तार तस्कर व जब्त शराब (सोर्स: सोशल मीडिया)
Goa To Thane Liquor Smuggling News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दवाइयों के नाम पर दूसरे राज्य से शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। शराब तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक नया और शातिर तरीका अपनाया, लेकिन राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की सतर्कता के आगे उनकी चालाकी धरी की धरी रह गई। राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने करीब 1 करोड़ 66 लाख रुपये का गोवा निर्मित विदेशी शराब जब्त की है। शराब तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दवाइयों की आड़ में हो रही थी तस्करी
आबकारी विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि नकली कागजों की मदद से दवाइयों की आड़ में दूसरे राज्य यानी गोवा में बनी विदेशी शराब ले जाई जा रही है। राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधीक्षक (ठाणे-1) प्रवीण तांबे के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने मुंबई-नासिक रोड पर खारेगांव टोल नाका से माजीवाड़ा रोड इलाके में जाल बिछाया।
शाम करीब साढ़े छह बजे एक सफेद कंटेनर की जांच की गई। इस जांच के दौरान गाड़ी में एक बॉक्स मिला। जब इन बॉक्स को खोला गया तो उनमें रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की की 180 ML की बड़ी मात्रा में बोतलें मिलीं। विदेशी शराब स्क्वॉड ने कुल 1450 बॉक्स (12528 लीटर) विदेशी शराब जब्त की।
सम्बंधित ख़बरें
मीरारोड को मिली नई धार्मिक पहचान, जरीमरी झील पर स्थापित हुई 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा
Mira Road: बिना एक्सीडेंट अचानक खुला कार का एयरबैग, 25 साल के युवक की मौत, बैठे-बैठे घुट गया दम
ठाणे में युवा उद्यमी की अनूठी पहल; शादी में खर्च करने की जगह नेत्रहीनों के लिए रोजगार पर किया खर्च
Ulhasnagar Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, राशन विभाग से 2.25 करोड़ रुपये का बकाया कराया वसूल
दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने शराब तस्करों के कंटेनर समेत कुल 1,66,11,500 रुपये का सामान भी जब्त किया गया है। इस मामले में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने केस दर्ज करके ड्राइवर परगट सिंह करतार सिंह और अमृतबीर सिंह हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:- Mumbai Airport आज 6 घंटे के लिए बंद, घर से निकलने से पहले चेक कर लें अपनी फ्लाइट, रनवे पर हो रहा है बड़ा काम
ठाणे में शराब तस्करी के इस मामले को उजागर करने में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधीक्षक (ठाणे-1) प्रवीण तांबे, प्रभारी उप अधीक्षक (ठाणे-1) आनंद पवार और उप अधीक्षक (ठाणे-1) रत्नमाला गायकवाड़ के मार्गदर्शन में निरीक्षक एम. पी. धनखेडे, उप निरीक्षक एन. आर. महाले, एस. आर. मिसाल, सहायक उप निरीक्षक वी. जी. थोरात के साथ ही पीएस नागरे, पीपी महाजन, डीके पाटिल, एस. एस. यादव, पी.पी. पाटिल, एम. जी. शेख और अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने यह कार्रवाई की है।
