Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane News: ठाणे में छात्रों और शिक्षकों को हुआ डेंगू, स्कूल हुआ बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

ठाणे शहर में एक निजी स्कूल ने कई छात्रों और शिक्षकों में डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों के संदिग्ध मामलों की शिकायतें सामने आई है। इसके बाद अस्थायी रूप से ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 18, 2025 | 01:08 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इससे डेंगू का खतरा बढ़ गया है। ठाणे शहर में एक निजी स्कूल ने कई छात्रों और शिक्षकों में डेंगू और मच्छर जनित अन्य बीमारियों के संदिग्ध मामलों की शिकायतें सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

ठाणे के स्कूल में छात्रों और शिक्षकों की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्थायी रूप से ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया है। प्रबंधन ने बताया कि स्कूल में नर्सरी से कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए 18 से 28 जून तक ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

क्या बोला स्कूल प्रबंधन?

स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को कहा कि बड़ी संख्या में छात्रों के डेंगू से प्रभावित होने की खबरें निराधार हैं। प्रबंधन ने कहा कि ठाणे नगर निगम (टीएमसी) की ओर से किए गए स्वास्थ्य निरीक्षण में परिसर में मच्छरों के प्रजनन का कोई सबूत नहीं मिला।

सम्बंधित ख़बरें

डिजिटल इंडिया का असर: बारामती डाकघरों में डिजिटल क्रांति, QR-UPI से बढ़े लेनदेन; ग्राहकों को राहत

आधी रात को दहला मीरा-भायंदर! जगन्नाथ हार्डवेयर में लगी आग, पार्षद महेश म्हात्रे ने बताई हादसे की इनसाइड स्टोरी

फरवरी में ही सूखे की आहट: कलस क्षेत्र में जल संकट गहराया, किसान नहर के पानी पर निर्भर

23 गांवों को मिलेगा नया जीवन: मनपा लेगी 2000 करोड़ का विश्व बैंक कर्ज, पुणे के ग्रामीण क्षेत्रों को राहत

स्कूल प्रबंधन के एक प्रतिनिधि ने कहा कि ‘‘एहतियाती उपाय के तौर पर हमने दवाई का छिड़काव करवाया है और स्कूल परिसर में सभी खिड़कियों पर मच्छरदानी लगाई गई हैं।”

ठाणे नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रसाद पाटिल ने बताया कि अभिभावकों की शिकायतों के बाद सोमवार को निगम की एक टीम स्कूल भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि हमने मच्छरों के पनपने के कई संभावित स्थानों की पहचान की और उन्हें नष्ट कर दिया, जैसे कि गमले, फटे हुए टायर और पुराने फर्नीचर, जहां पानी जमा हो सकता था।

महाराष्ट्र स्कूलों में अब हिन्दी नहीं होगी कंपलसरी, मराठी भाषा को मिला पहला दर्जा

बारिश और गंदगी से बढ़ा बीमारियों का खतरा

बता दें कि तपिश के बीच शुरू हुई बरसात से मौसम में गर्मी व आद्र्रता के गठजोड़ ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर दी है। बरसात के कारण गंदगी व जलजमाव व कई स्थानों पर प्रदूषित जलापूर्ति के चलते संक्रामक रोगों के साथ ही मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

Thane dengue complaints school conducts dengue complaints

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2025 | 01:08 PM

Topics:  

  • Dengue Disease
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.