Thane News: ‘मेहनत करे मुर्गा, अंडा खाए फकीर’, सोशल मीडिया पर भिड़े गायकवाड़
Maharashtra में कभी भी मनपा चुनाव की घंटी बज सकती है। विकास कार्यों के नाम पर श्रेय लेने की जंग की भी शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में हाल ही में सुलभा गायकवाड़ पूर्व नगरसेवक महेश गायकवाड़ से भिड़ गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
महेश गायकवाड़ बनाम सुलभा गायकवाड़ (सौ. सोशल मीडिया )
Kalyan News In Hindi: मनपा चुनाव की दुंदभी कभी भी बज सकती है, जिसको लेकर राजनीति तेज हो गयी है। मनपा के कामकाज को लेकर टीका टिप्पणी के साथ ही सत्तारूढ़ दल शिवसेना-भाजपा में काम का श्रेय लेने की भी होड़ शुरू हो गयी है।
कल्याण पूर्ण में मनपा की तरफ से सड़कों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिसका जायजा लेने भाजपा विधायक सुलभा गायकवाड़ पहुंचीं। जिसको लेकर शिवसेना के पूर्व नगरसेवक महेश गायकवाड़ ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मेहनत करे मुर्गा, अंडा खाए फकीर।
भाजपा विधायक सुलभा गायकवाड़ के पति गणपत गायकवाड़ एवं शिवसेना शहर प्रमुख रहे महेश गायकवाड़ के बीच पुरानी अदावत है। पुलिस स्टेशन के अंदर महेश गायकवाड़ पर फायरिंग के आरोप में तत्कालीन विधायक गणपत गायकवाड़ अभी भी जेल में हैं। कल्याण पूर्व में गड्ढों की समस्या को लेकर पिछले दिनों शिवसेना के पूर्व नगरसेवक महेश गायकवाड़ ने मनपा प्रशासन पर तंज कसते हुए गड्डा प्रतियोगिता आयोजित की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Kark Sankranti 2026: 16 जुलाई को खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! इस खास समय में किया गया एक काम बदल सकता है भाग
21 हादसों के बाद जागा प्रशासन, ठाणे मेट्रो मार्ग की जर्जर सड़कों पर शुरू हुई मरम्मत
नागपुर जमीन आवंटन घोटाला: हाई कोर्ट का बड़ा कदम, 2007 से लंबित रिट याचिका अब जनहित याचिका (PIL) में तब्दील
MBMC की विकास योजना विवादों में घिरी, 800 करोड़ की आरक्षित जमीन बदलने पर हंगामा, डेवलपरों को लाभ देने का आरोप
विधायक सुलभा का जायजा लेना लगा नागवार
इस पहल के बाद, भाजपा विधायक सुलभा गायकवाड़ ने पालिका अधिकारियों से संपर्क कर गड्ढे भरने के निर्देश दिए, अब महेश गायकवाड़ और सुलभा गायकवाड़ के बीच श्रेय लेने की जंग छिड़ गई है। मनपा की तरफ से कल्याण पूर्व में सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू है। मरम्मत कार्य का जायजा लेने विधायक गायकवाड़ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचों, जो महेश गायकवाड़ को नागवार गुजरी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मेहनत करे मुर्गा, अंडा खाए फकीर।
ये भी पढ़ें :- CJI Gawai पर जूता फेंकने की कोशिश के विरोध में Thane में प्रदर्शन, संघ पर प्रतिबंध की मांग
विधायक के प्रयास से काम शुरू
- गायकवाड़ ने कहा है कि हमने एक महीने पहले आयुक्त अभिनव गोयल और अन्य अधिकारियों के साथ कल्याण पूर्व की खराब सड़कों और गड्डों की स्थिति दिखाई थी।
- उस समय आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई का था। आश्वासन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
- अब विधायक सुलभा गायकवाड़ के आदेश पर अचानक काम शुरू कर दिया गया है।
