Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तलोजा एमआईडीसी में सुरक्षा का टोटा, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के साथ हुई बैठक

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jan 22, 2022 | 08:44 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नवी मुंबई: तलोजा एमआईडीसी (Taloja MIDC) में कंपनी मालिक को सुरक्षा व्यवस्था (Security Arrangements) समेत कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अपनी इसी परेशानी को व्यक्त करने के लिए तलोजा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (Taloja Industries Association) द्वारा तलोजा पुलिस स्टेशन (Taloja Police Station) के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के साथ महत्वपूर्ण बैठक (Meeting) का आयोजन किया गया। इस बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के सामने अपनी व्यथा को व्यक्त किया गया। जिसे सुनने के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने का आश्वासन एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिया है।

गौरतलब है कि तलोजा एमआईडीसी 2140 एकड़ में फैली हुई है, जिसमें 975 छोटी बड़ी कंपनियां है। यहां की सभी कंपनियों में निजी सुरक्षा रक्षक तैनात रहते हैं, लेकिन कंपनियों के बाहरी क्षेत्र में अराजक तत्व सक्रिय रहते हैं, जो चोरी और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिस पर अंकुश लगाने के लिए तलोजा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शेट्टी ने उक्त बैठक बुलाई थी, जिसमें तलोजा पुलिस स्टेशन से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सोनवणे मुख्य तौर से उपस्थित थे। जिसमें उन्होंने तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर तलोजा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मानक सचिव रोहित बंसल, कोषाध्यक्ष विनीत सालियन, भावेश मोदी, एस।एस शेट्टी, विदुर भट्टाचार्य, सुनील पाधिहारी आदि मौजूद रहे।

पुलिस को जीप मुहैया कराने का आग्रह

उक्त बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोनवणे ने बताया कि गस्त बढ़ाने के लिए अतिरिक्त जीप की जरूरत पड़ेगी। जिसके लिए एसोसिएशन का सहयोग बेहद जरूरी है। उनके इस आग्रह के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शेट्टी उन्हें बताया कि एसोसिएशन के सदस्यों से बात करने के बाद इसके बारे में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Navi Mumbai SRA-2 प्रोजेक्ट पर विवाद: 338 एकड़ स्लम रीडेवलपमेंट पर घमासान, गणेश नाईक ने लगाई रोक की मांग

CIDCO Scam: नवी मुंबई में सैलरी से 173% ज्यादा संपत्ति, अधिकारी और पत्नी पर FIR

Navi Mumbai में बड़ा लैंड स्कैम! CIDCO के सरकारी प्लॉट को फर्जी कागजों से बेचा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Navi Mumbai Municipal Corporation कर्मचारियों को झटका, रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज

कर्मचारियों का विवरण रखने का सुझाव

तलोजा एमआईडीसी में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोनवणे ने कंपनी मालिकों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कंपनी मालिकों को कंपनी में काम करने वाले स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों का विवरण रखने का सुझाव दे दिया है। इसके साथ ही कंपनी से जुड़ी भारी और हल्की वाहनों के ड्राइवरों का भी रिकॉर्ड रखने की सलाह भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में जगह-जगह सीसीटीवी लाने में तलोजा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने में सहयोग करने की अपील एसोसिएशन से की।

[blockquote content=”तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में कंपनी मालिकों को होने वाली परेशानी के बारे में एसोसिएशन द्वार समय-समय पर शासन व प्रशासन को अवगत कराया जाता है, जिसे यहां की समस्याएं धीरे-धीरे हल होने की कगार पर हैं। कोरोना के चलते कंपनी मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी मालिकों के जान-माल की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए तलोजा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोनवणे के साथ हुई बैठक संतोषजनक रही। ” pic=”” name=”-सतीश शेट्टी, अध्यक्ष, तलोजा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन”]

Security gap in taloja midc meeting with senior police inspector

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2022 | 08:44 PM

Topics:  

  • Navi Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.