Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नैना परियोजना पर राजस्व मंत्री सख्त, सिडको को गांवठण छोड़कर विकास योजना तैयार करने के निर्देश

Thane News: पनवेल की बहुचर्चित नैना परियोजना में हो रही लापरवाही पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नाराजगी जताई है। सिडको प्रशासन को गांवठण क्षेत्रों को छोड़कर विकास योजना बनाने का आदेश दिया।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Aug 26, 2025 | 11:39 AM

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: नवी मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के पनवेल में लागू बहुचर्चित नैना (नवी मुंबई एयरपोर्ट इंफ्लुएंस नोटिफाइड एरिया) परियोजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बैठक आयोजित हुई, जिसमें उन्होंने सिडको प्रशासन की नकारात्मक भूमिका पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

राजस्व मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नैना परियोजना की विकास योजना बनाते समय गांवठण क्षेत्रों को इसमें शामिल न किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना परिचालन स्तर पर गलत नियोजन के चलते नागरिकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि गलत रिपोर्टिंग के लिए नैना जिम्मेदार होगा। साथ ही, बाहर रखे गए गांवठण का पंजीकरण जीपीएस के माध्यम से तुरंत शुरू करने का आदेश दिया।

नैना बी-जोन कार्यों का निरीक्षण 15 दिनों में

बैठक में यह भी तय हुआ कि नैना बी-ज़ोन में हुए निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाए। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे मंजूरी और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंत्री बावनकुले ने कहा कि अगले सप्ताह इस विषय पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ भी समीक्षा बैठक की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में बेमौसम बारिश का कहर, 28 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद; 349 गांव प्रभावित

नासिक मनपा का बड़ा फैसला, 2 दिन का मेगा वॉटर शटडाउन, 4-5 अप्रैल को पानी सप्लाई बंद

संभाजीनगर में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, होटल नंदिनी पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा; संचालक फरार, जांच तेज

वालूज पुलिस की कार्रवाई, संभाजीनगर में LPG चोरी गिरोह का भंडाफोड़; 1.26 करोड़ का माल जब्त

इस बैठक में विधायक विक्रांत पाटिल ने सिडको पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सिडको ने नैना परियोजना के लिए जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया, लेकिन अब तक कोई ठोस विकास कार्य नहीं किया गया। इसके कारण सभी परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं और लाखों नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। विकास के नाम पर सिर्फ जमीनों को रोका गया है।

सिडको का जमीन पर कब्जा

जिलाधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि वर्ष 2013 से अब तक 113 अनुमतियां जारी की गई हैं। इसके बावजूद सिडको द्वारा जमीन पर कब्जा बनाए रखा गया है। स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी कहा कि इस मानसिकता से विकास कार्यों में बाधा आ रही है।

राजस्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि नागरिकों के हित से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विकास योजना अब पारदर्शी तरीके से आगे बढ़नी चाहिए।

Revenue minister strict on naina project orders cidco to prepare development plan leaving village planning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2025 | 11:39 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.