Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी महानगरपालिका स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर प्रदर्शन

  • Written By: गुरुप्रसाद सिंह
Updated On: May 10, 2023 | 05:15 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भिवंडी: गुलजार नगर (Gulzar Nagar) स्थित कचेरी पाड़ा स्थित भिवंडी महानगरपालिका स्कूल क्रमांक-62 और 22 के कंपाउंड में पुरानी स्कूल बिल्डिंग को गिराकर नई बिल्डिंग निर्माण करने का कार्य जारी है। हैरतअंगेज है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए महानगरपालिका प्रशासन के साथ टोरेंट पॉवर (Torrent Power) की साथगांठ से स्कूल कंपाउंड में बिजली का ट्रांसफार्मर (Transformer) लगाने का काम शुरू है। स्कूल विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर मजदूर नेता कामरेड डॉ. विजय कांबले के नेतृत्व स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा निकाल कर स्कूल परिसर में बिजली का ट्रांसफर लगाने का सख्त विरोध करते हुए हटाने की मांग की है। 

गौरतलब है कि भिवंडी के कचेरी पाड़ा में महानगरपालिका स्कूल क्रमांक-22 और 62 हैं, जिसका नवनिर्माण का कार्य चल रहा हैं। ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले मजदूर नेता कामरेड डॉ. विजय कांबले ने बताया कि महानगरपालिका अधिकारियों के साथ साठ-गांठ करके बिना किसी परमिशन से टोरेंट पॉवर अपना ट्रांसफार्मर स्कूल के परिसर में लगवा रही है जिससे वहां पढ़नेवाले विद्यार्थियों को आनेवाले समय में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

लगाए महानगरपालिका के खिलाफ नारे

उक्त मुद्दे को लेकर लालबावटा असंगठित कामगार संघटना के प्रमुख कांबले के मार्गदर्शन में स्थानीय जनता को साथ लेकर स्कूल के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया और टोरेंट पॉवर मुर्दाबाद, महानगरपालिका प्रशासन मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर को निकालने की मांग की तो वहीं पर स्कूल में गलत तरीके से ट्रांसफार्मर लगवाने का आरोप भिवंडी पूर्व के विधायक रईस शेख पर लगाया। उक्त आंदोलन का दखल लेते हुए महानगरपालिका के संबधित अधिकारियों ने स्कूल का मुआयना किया और धरना दे रहे कॉ. डॉ. विजय कांबले सहित जनता से मुलाकात की और उनका निवेदन स्वीकार किया। इस अवसर पर विजय कांबले, पूर्व नगरसेवक तफ्फजुल अंसारी, निसार अहमद अंसारी (दत्तू मामा), रेहान अंसारी, मुनीर शेख, रिजवान अंसारी, शिवम मिश्रा, वाल्मीक थोरात सहित कई लोग उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

‘चैम्पियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक…’, ऋषभ पंत को लेकर LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने किया बड़ा दावा

मिथुन चक्रवर्ती का ‘ICU’ वाला बयान, बंगाल की सियासत में जबरदस्त भूचाल; क्या दीदी को मिली सीधी धमकी?

मेधा कुलकर्णी ने उठाया आलंदी के विकास का मुद्दा, टेम्पल टाउन डेवलपमेंट योजना में शामिल करने की मांग

कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ की मुखर आलोचक Nancy Grewal की हत्या, पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

Protest regarding removal of transformer from bhiwandi municipal corporation school premises

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2023 | 05:15 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.