Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बदलापुर, उल्हासनगर और अंबरनाथ में अब छठ पूजा की तैयारियां शुरू

  • By कमर.काजी
Updated On: Oct 25, 2022 | 06:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

उल्हासनगर: दीपावली (Diwali) के बाद अब उल्हासनगर (Ulhasnagar), अंबरनाथ (Ambernath) और बदलापुर (Badlapur) के विविध क्षेत्रों में रहने वाले उत्तर भारतीय छठ पूजा (Chhath Puja) त्यौहार की तैयारी में लग गए हैं। पर्व को लेकर कहीं पर निजी तो कहीं स्थानीय प्रशासन के माध्यम से पूजा के लिए प्रस्तावित स्थल स्थानीय तालाब और नदी के तट साफ-सफाई शुरू हो गई हैं। कोरोना महामारी से जुझने के बाद पर्व को लेकर समाज बंधुओं में काफी उत्साह का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हिंदू पंचांग के अनुसार छठ पूजन त्यौहार हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी यानी छठी तिथि पर मनाया जाता है। यह हमेशा दीपावली के 6 दिन बाद पड़ता है जो नहाय खाय की परंपरा से प्रारंभ होता है। यह व्रत करने वाले व्रती 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखते है। जिसके बाद छठी मैया की आराधना और सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद इस व्रत का समापन किया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai Local: बदलापुर-कर्जत के बीच बनेगी तीसरी और चौथी रेल लाइन, 1,234 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

Badlapur में आज होगी वोटिंग: 10,543 रिपीट वोटर, पुलिस की सख्त निगरानी

कल्याण-बदलापुर रोड का काम तय! उल्हासनगर की टूटी सड़कों पर जल्द आएगा सुधार

महिला सुधार गृह में बड़ी चूक! फरार हुईं 12 कैदियों में से 8 पुलिस ने धर दबोचा

28 अक्टूबर से होगी छठ पूजा की शुरुआत 

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाने वाला यह महापर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छठ पूजा पर एक अलग ही धूम देखने को मिलती है।  संतान की सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना के लिए इस दिन सूर्य देव और छठी मइया की पूजा की जाती है। इस व्रत में सुबह और शाम के अर्घ्य देने की परंपरा है। देश भर में छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी। भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित महापर्व छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। उल्हास नदी, रेलवे स्टेशन के पास वालधुनी, विविध तालाब को साफ किया जा रहा जिससे छठ पूजा में शामिल होने वालों को असुविधा न हों।

Preparations for chhath puja now started in badlapur ulhasnagar and ambernath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2022 | 06:45 PM

Topics:  

  • Badlapur
  • Ulhasnagar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.