पूर्णेकर हत्याकांड के 1 महीने बाद भी बवाल, मीनाक्षी शिंदे ने दिया इस्तीफा! सड़क पर उतरे शिवसेना के दोनों गुट

Meenakshi Shinde Resignation: ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के सियासी घमासान जारी है। इस बीच पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे ने शिवसेना की जिला महिला आघाड़ी के पद से इस्तीफा दे दिया है।
Meenakshi Shinde Resignation
एकनाथ शिंदे व मीनाक्षी शिंदेसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के 1 महीने बाद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं।

  • पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे ने शिवसेना महिला आघाड़ी पद से दिया इस्तीफा।

  • मीनाक्षी शिंदे ने विपक्ष पर पार्टी को बदनाम करने का लगाया आरोप।

Pradeep Purnekar Murder Case: शिवसेना (यूबीटी) के विभागप्रमुख रहे प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के 1 माह बाद भी ठाणे में राजनीतिक टकराव और दहशत का माहौल बना हुआ है। इस मामले में गुरुवार को शिवसेना और शिवसेना यूबीटी के नेताओं के बीच एक बार फिर आरोप प्रत्यारोप देखने को मिला। इस गहमागहमी के बीच ठाणे से बड़ी राजनीतिक खबर भी सामने आई है। पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे की गिरफ्तारी के मांग के बीच उन्होंने शिवसेना की जिला महिला आघाड़ी के पद से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्णेकर हत्याकांड को लेकर शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने

प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के 1 माह बीत जाने पर भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे एवं सांसद संजय राउत जहां पूर्णेकर परिवार से मिलने पहुंचे।

वहीं इस मामले में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर शिवसैनिक भी सड़क पर उतर आए हैं। गुरुवार को टेम्भी नाका पर हजारों की संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता जमा हो गए। उधर पुलिस ने दोनों गुटों द्वारा मोर्चा निकाले जाने की मांग को रद्द कर दिया। इसके बावजुद दोनों गुटों के कार्यकर्ता उग्र नजर आए।

पूर्व महापौर मीनाक्षी ने दिया इस्तीफा

इस मामले में पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे एवं उनके पति राजेन्द्र शिंदे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। इस बीच गुरुवार को मीनाक्षी शिंदे ने शिवसेना की जिला महिला आघाड़ी के पद से इस्तीफा भी दे दिया। उन्होंने पार्टी के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि यूबीटी व अन्य विपक्षी दल शिवसेना पार्टी को बदनाम करना चाह रहे हैं।

Meenakshi Shinde Resignation
प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: ठाणे की सियासत में उबाल, ठाकरे गुट के बाद शिंदे के मंत्री-सांसद भी उतरे सड़क पर

पूर्णेकर हत्या के मामले का सिर्फ राजनीतिकरण किया जा रहा: शिंदे

इस बीच गुरुवार को ठाणे के अपने आवास से किसानों के लिए दीपावली मदद के ट्रक को रवाना करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रदीप पूर्णेकर हत्या के मामले का सिर्फ राजनीतिकरण किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना यूबीटी को सपने में भी सिर्फ एकनाथ शिंदे दिखते हैं। शिंदे ने कहा कि ठाणे की जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने शिवसैनिकों से शांत रहने की अपील करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने मदद करने को कहा।

Meenakshi Shinde Resignation
शिवसेना की गद्दारी से MLC चुनाव हारी महायुति! BJP प्रवक्ता नवनाथ बन के पोस्ट से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल

आदित्य ठाकरे ने पूर्व महापौर पर लगाए गंभीर आरोप

उधर आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि पूर्णेकर हत्याकांड में पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति का नाम और सबूत मिलने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। आखिर उनके पीछे किसका हांथ है। हत्याकांड के 1 माह बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। लोगों में बहुत नाराजगी है।