Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी में फ्लाईओवर पर हुए गड्ढों से लोगों को हो रही परेशानी, महानगरपालिका प्रशासन लापरवाह

  • By गुरुप्रसाद सिंह
Updated On: Apr 17, 2022 | 05:37 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भिवंडी: धामनकर नाका फ्लाईओवर (Dhamankar Naka Flyover) पर जगह-जगह हुए गड्ढों (Potholes) की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं, बावजूद भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका प्रशासन गड्ढों की मरम्मत (Repair) को लेकर कत्तई गंभीर नहीं है। महानगरपालिका प्रशासन की लापरवाह कार्यप्रणाली से शहरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। 

गौरतलब है कि धामनकर नाका फ्लाईओवर की मरम्मत न होने की वजह से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। धामनकर नाका की तरफ से फ्लाईओवर पर चढ़ने और अंजुर फाटा की तरफ उतरने से पहले भारी भरकम गड्ढे बन गए हैं। फ्लाईओवर पर चढ़ने और उतरने में ही लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। 

हो रहे हैं हादसे

गड्ढों में गिरकर सड़क हादसे हो रहे हैं। 2 दिन पूर्व अंजुरफाटा की तरफ से फ्लाईओवर पर चढ़ते समय राम रतन कोहार नामक युवक बाइक लेकर गड्ढे में गिर पड़ा जिससे उसकी पैर की हड्डी टूट गई है। लोगों की शिकायत के बाद भी फ्लाईओवर की मरम्मत पर कोई ध्यान महानगरपालिका प्रशासन नहीं दे रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

खस्ताहाल पगडंडी से ग्रामीण परेशान, ग्रामीण क्षेत्र की कई मुख्य सड़कें गड‍्ढों में तब्दील

भिवंडी मनपा की आर्थिक मजबूती के लिए बड़ा फैसला, क्रिसिल रेटिंग से होगा वित्तीय मूल्यांकन

महामार्ग पर वाहन फंसने का सिलसिला जारी, गोठनगांव-जांभुलखेड़ा हाईवे पर आए दिन लग रहा जाम

लाखांदुर तहसील मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य, क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे की प्रतीक्षा कर रहा है?

मेट्रो रेल निर्माण के लिए टूटेगा फ्लाईओवर 

धामनकर नाका फ्लाईओवर मेट्रो प्रोजेक्ट निर्माण के लिए एमएमआरडीए द्वारा तोड़ा जाएगा। महानगरपालिका सूत्रों की मानें तो फ्लाईओवर टूटने की वजह से महानगरपालिका प्रशासन भी लापरवाही बरत रहा है। फ्लाईओवर एमएमआरडीए द्वारा तोड़ा जाना है।  रिपेयरिंग में लाखों रुपए लगेगा जो बर्बाद हो जाएगा। नागरिकों का कहना है कि भिवंडी में मेट्रो रेल का काम जनप्रतिनिधियों की मनमानी से रुक गया है। भिवंडी-कल्याण मार्ग पर सड़क विस्तारीकरण की तोड़क कार्रवाई से बचाव के लिए कल्याण नाका से साईं बाबा तक भूमिगत मेट्रो का निर्माण होना है जो कब शुरू होगा कोई अता-पता नहीं। महानगरपालिका प्रशासन को नागरिकों के सुरक्षा के लिए फ्लाईओवर की मरम्मत कर देनी चाहिए। 

[blockquote content=”फ्लाईओवर पर गड्ढों की मरम्मत समय-समय पर होती रहती है। पुल पर हुए गड्ढों की मरम्मत जल्द होगी। ” pic=”” name=”-एल.पी. गायकवाड़, शहर अभियंता, भिवंडी महानगरपालिका “]

People are facing problems due to potholes on flyover in bhiwandi municipal administration careless

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2022 | 05:37 PM

Topics:  

  • Bhiwandi
  • Repair of Potholes

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.