Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेमौसम बारिश से प्रभावित हुई धान की खेती, राजस्व विभाग ने सोमवार से शुरू किया पंचनामा

  • Written By: कमर.काजी
Updated On: Nov 09, 2021 | 06:37 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

बदलापुर : ठाणे जिले (Thane District) के मुरबाड, शाहपुर तालुका में दिवाली (Diwali) और भाईदूज (Bhai Dooj) की पूर्व संध्या पर लगातार दो दिनों में गिरी बेमौसम बारिश (Unseasonal Rains) से किसानों (Farmers) को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों ने देर से धान की कटाई कर उसे खेत में रख दिया था, ऐसे किसानों का कटा धान पानी में चला गया है। इसके अलावा तिल, खुरासनी, उड़द, वरई और नाचनी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। इस साल यह दूसरी बार प्राकृतिक आपदा आई है, जिसने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया  है।

इस साल किसी तरह प्राकृतिक आपदा से बची फसल ऐन दिवाली पर गिरी बेमौसम बारिश से भीग गई है। दीपावली पाड़वा और भाईदूज के दिन यानी शुक्रवार और शनिवार की शाम को लगातार दो दिन बारिश हुई। मौसम विभाग ने बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की थी, उसके बाद भी देर से काटे गए किसानों की धान की फसल इस बेमौसम बारिश की चपेट में आ गई। मुरबाड, शाहपुर और अंबरनाथ तालुका में शुक्रवार को हुई बारिश ने धान की आखिरी फसल को भिगो दिया। हालांकि अंबरनाथ तालुका में प्रभावित किसानों की संख्या कम है, लेकिन मुरबाड और शाहपुर तालुका में इसके अधिक होने की संभावना है।

कई किसान धान की कटाई कर उसे कुछ दिनों के लिए खेत में सूखने के लिए छोड़ देते है। इस दौरान हुई बारिश में धान की पूरी फसल भीग गई। जिससे किसानों के हाथ आई फसल बर्बाद हो गई है। इसलिए, मुरबाड तालुका के बंधीवली के किसान योगेश भोइर ने समय पर पंचनामा जारी करके प्रशासन को हमें राहत देने की आवश्यकता व्यक्त की है।  मुरबाड तालुका में इस बारिश से 100 से 150 हेक्टेयर धान की फसल प्रभावित होने की आशंका है। इस बारिश से धान के अलावा नाचनी, वरई, उड़द और तिल जैसी फसलें भी प्रभावित हुई है। इन फसलों के नुकसान को लेकर राजस्व विभाग ने सोमवार से पंचनामा शुरू कर दिया है। 

सम्बंधित ख़बरें

Water Cut: भिवंडी में 8 अप्रैल से 24 घंटे की जल कटौती, शटडाउन की वजह से इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

अल्लाह के नाम पर यौन उत्पीड़न, काला जादू का डर दिखा मां और बेटी को किया निर्वस्त्र, पाखंडी बाबा गिरफ्तार

Thane में NDRF और SDRF का मेगा ड्रिल, आपदा से निपटने के लिए दो हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग शुरू

Thane News: JCB की टक्कर से गई थी जान, परिवार को मिलेगी 44 लाख का मुआवजा, ठाणे कोर्ट ने सुनाया फैसला

Paddy cultivation affected by unseasonal rains revenue department started panchnama from monday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2021 | 06:37 PM

Topics:  

  • Paddy Cultivation
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.