Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केडीएमसी के प्रभाग रचना को लेकर बीजेपी सहित अन्य दल बेचैन, मुझे 997 आपत्तियां

  • By अशोक वर्मा
Updated On: Mar 03, 2022 | 09:52 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

कल्याण : कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (Kalyan Dombivli Municipal Corporation) के आगामी  आम चुनाव 2022 की अवधि के लिए महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) द्वारा जारी की  प्रभाग संरचना पर  भाजपा (BJP) और अन्य दलों के लोक प्रतिनिधियों एवं चुनाव लड़ने के इच्छुक नागरिकों  को भारी आपत्ति है, भाजपा ने आपत्तियों का सही समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दे डाली हैं। महानगरपालिका  में अभी तक शिवसेना का प्रभाव रहा है और नए प्रभाग रचना शिवसेना (Shiv Sena) के पक्ष में करने का आरोप भाजपा, मनसे ने प्रशासन पर लगाया हैं। कुल  बनाये गये 44 पैनलों में 43 पैनल 3 वार्डों के होंगे और एक पैनल में  4 वार्ड बनाये गए है। केडीएमसी की कुल 15 लाख 18 हजार 762 लोक संख्या में 1लाख 50 हजार 171 अनुसूचित जाति और 42 हजार 584 अनुसूचित जानजाति की लोकसंख्या हैं।

केडीएमसी की  नंबर एक अ प्रभाग समिति क्षेत्र की बात करें तो इसमें कुल 3 पैनल (प्रभाग) बनाए गए है जिनमें प्रत्येक प्रभाग में 3 सदस्यों (नगरसेवकों) का समावेश रहेगा इस प्रकार अ प्रभाग समिति क्षेत्र में कुल 9 नगरसेवक चुनकर आने वाले है। महानगरपालिका की अ प्रभाग समिति क्षेत्र की बात करें तो उंबर्डे, कोलिवली, गांधारे, वाडेघर, और सापड को मिलाकर पैनल (प्रभाग) नंबर एक बनाया गया हैं। इसमें 3 नगरसेवक चुनकर महानगरपालिका सदन में पहुंचेंगे और प्रभाग में कुल 31162 लोकसंख्या हैं जिसमें 3618 अनुसूचित (एस.सी.) और 1525 अनुसूचित जनजाति (एस.टी.) वर्ग के नागरिकों का समावेश हैं।

वायले नगर, खड़कपाड़ा, बिरला कॉलेज परिसर को मिलाकर पैनल (प्रभाग) नंबर 2 बनाया गया हैं, इसमें भी 3 नगरसेवेको का चुनाव होगा। इस पैनल में कुल 37127 लोक संख्या हैं जिसमें 4660 अनुसूचित जाति (एस. सी.) और 2217 अनुसूचित जनजाति (एस. टी.) वर्ग के नागरिकों का समावेश हैं। गोदरेज हिल, बारावे और गौरी पाड़ा आदि परिसर को मिलाकर पैनल (प्रभाग) नंबर 3 बनाया गया हैं इसमें कुल 31060 लोकसंख्या का समावेश हैं जिनमें 3253 अनुसूचित जाति (एस. सी.) और 827 अनुसूचित जनजाति (एस. टी.) वर्ग के नागरिकों का समावेश रहेगा। केडीएमसी के उप चुनाव आयुक्त सुधाकर जगताप ने बताया कि मनपा प्रशासन को नागरिकों, लोकप्रतिनिधियों द्वारा  प्रभाग संरचना को लेकर मिली आपत्तियों पर सुनवाई हो चुकी है सभी जानकारी मंत्रालय को दे दी गई है। अंतिम फैसला शासन को करना हैं। 

Other parties including bjp are restless about the division creation of kdmc i have 997 objections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2022 | 09:52 PM

Topics:  

  • Scheduled Tribes
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

शिवसेना जिला प्रमुख और पिता के खिलाफ हुड़केश्वर में केस दर्ज, 111 ग्राम सोने के गहनों की धोखाधड़ी

2

एकनाथ शिंदे की शिवसेना में आज बड़ी एंट्री, MNS से अलग हुए प्रकाश महाजन होंगे शामिल, राज को लगा झटका

3

अमरावती मनपा चुनाव में बड़ा ट्विस्ट! भाजपा-शिंदे सेना युति पर क्या होगा फैसला, शिवसेना की ये डिमांड

4

नासिक में बड़ा राजनीतिक झटका! शिंदे गुट की नेता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शिवसेना UBT में शामिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.