Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी मानहानि मामले की अगली सुनवाई 22 मार्च को

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 08, 2022 | 02:28 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

भिवंडी: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दौरान सोनाले की जनसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) द्वारा आरएसएस (RSS) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) का हत्यारा बताए जाने पर आरएसएस कार्यकर्ता एड. राजेश कुंटे द्वारा भिवंडी दीवानी कोर्ट में मानहानि का मामला दाखिल किया गया है। मामले कि सुनवाई कर रहे जस्टिस जे. व्ही. पालीवाल ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 मार्च की तारीख मुकर्रर की है। उक्त जानकारी सांसद राहुल गांधी के अधिवक्ता एड. नारायण अय्यर ने दिया है।

गौरतलब है कि भिवंडी दीवानी कोर्ट न्यायाधीश जस्टिस जे. व्ही. पालीवाल की कोर्ट में सांसद राहुल गांधी पर मानहानि मामले की सुनवाई चल रही है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे के अधिवक्ता एड. प्रबोध जयवंत एवं एड नंदू फड़के ने सांसद राहुल गांधी की अनुपस्थिति का मुद्दा सहित हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया जाने का मामला उठाते हुए मामले पर जिरह की।

हाईकोर्ट में याचिका प्रलंबित 

सांसद राहुल गांधी के वकील एड. नारायण अय्यर ने जस्टिस जे. व्ही. पालीवाल को बताया कि सांसद राहुल गांधी यूपी, पंजाब के चुनाव में बिजी हैं जिससे मामले की सुनवाई के दौरान मौजूद नहीं हैं और हाईकोर्ट में याचिका प्रलंबित है। दोनों पक्षों के तर्क सुनकर जस्टिस पालीवाल ने मामले की अगली सुनवाई 22 मार्च को किए जाने का आदेश दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘मुख्यधारा से जुड़ने के लिए कम हो मदरसों की संख्या’; संजय निरुपम का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

राहुल और प्रियंका गांधी के बीच क्यों हुई अनबन? रायबरेली सांसद ने वायनाड में खुद बताई पूरी कहानी, देखें- VIDEO

असम में नेहरू के स्टेच्यू पर चला बुल्डोजर! अधिकारी बोले- अपने आप गिर गई…तो कांग्रेस ने दिखा दिया VIDEO

AJL और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को हाई कोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

Next hearing of rahul gandhi defamation case on march 22

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2022 | 02:28 PM

Topics:  

  • Bhiwandi
  • Congress
  • Next Hearing
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.