Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नवी मुंबई राज्य में अव्वल, ठाणे को मिला तीसरा स्थान

  • By Virendra Mishra
Updated On: Nov 20, 2021 | 06:38 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे\नवी मुंबई:  स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 (Swachh Survekshan 2021) में नवी मुंबई (Navi Mumbai) जहां अव्वल रही है और उसे 10 से 40 लाख की आबादी वाले बड़े शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला है तो वहीं ठाणे शहर (Thane City) को तीसरा स्थान मिला है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत, ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ में नवी मुंबई (Mumbai) हमेशा की तरह महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra State) का नंबर एक स्वच्छ शहर है।

नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर अभिजीत बांगर ने केन्द्रीय शहरी विकास और आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के तत्वावधान में केन्द्रीय सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पुरस्कार ग्रहण किया। इस विशेष समारोह में नवी मुंबई महानगरपालिका को तीन और महत्वपूर्ण सम्मान मिले हैं और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत नवी मुंबई ‘सफाई मित्र सुरक्षा चुनौती’ अभियान में देश का दूसरा स्थान हासिल करने वाला शहर बन गया है, जबकि ‘अपशिष्ट मुक्त शहरों’ में भी नवी मुंबई महानगरपालिका ने अपनी ‘फाइव स्टार रेटिंग’ को बनाए रखा है। इसी तरह ओडीएफ श्रेणी में नवी मुंबई शहर को ‘वाटर प्लस’ की सर्वोच्च रेटिंग से नवाजा गया। 

कमिश्नर बांगर ने पुरस्कार नवी मुंबई लोगों को किया समर्पित 

इस पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर अभिजीत बांगर, अपर आयुक्त सुजाता ढोले, उपायुक्त प्रशासन डॉ. दादासाहेब चाबुकास्वर, घन कचरा व्यवस्थापन और स्वच्छ भारत मिशन कक्ष  बाबासाहेब राजले, नगर अभियंता संजय देसाई, परिमंडल-2 के उपयुक्त अमरीश पाटनीगेरे मौजूद थे। कमिश्नर अभिजीत बांगर ने यह पुरस्कार नवी मुंबई के उन नागरिकों को समर्पित किया है और कहा कि नवी मुंबईकर स्वच्छता से प्यार करते हैं। 

ठाणे शहर को देश में 14वां स्थान मिला

इसी तरह भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में ठाणे शहर को देश में 14वां और राज्य में तीसरा स्थान मिला है। खास बात यह है कि शहर पिछले साल की संख्या को बरकरार रखने में सफल रहा है।  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा हर साल लागू किया जाता है। वर्ष 2021 में कचरा संग्रहण एवं परिवहन, प्रसंस्करण, सफाई, जन जागरूकता, क्षमता निर्माण एवं मानकों पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। केंद्रीय शहरी विकास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा के हाथों ठाणे महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त संदीप शंकर मालवी और घनकचरा व्यवस्थापन के उपायुक्त अशोक बुरपल्ले ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। 

जागरूकता लाने में ठाणे महानगरपालिका सफल 

ठाणे शहर में सोसायटियों में कचरा, गीला कचरा, सूखा कचरा वर्गीकरण, कचरा बीनने वालों की नियुक्ति, ई-कचरा की उचित योजना, निर्माल्य से खाद बनाना, हरित कचरे से ब्रिकेट तैयार करना, कचरा बिन मुक्त शहर आदि के बारे में जागरूकता लाने में ठाणे महानगरपालिका सफल रही। भारत सरकार ने विभिन्न मानदंडों पर देश भर के नगर निगमों का सर्वेक्षण किया था। जिसे ठाणे महानगरपालिका का घनकचरा व्यवस्थापन ने विभिन्न उपायों के कारण सभी मानदंडों को पूरा किया है। इस सर्वेक्षण में वर्ष 2020 तक ठाणे शहर देश में 57वें स्थान से 14वें स्थान पर था। इस वर्ष महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाड़े, उपायुक्त मनीष जोशी और घन कचरा उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले और बालाजी हल्देकर के नेतृत्व में महानगरपालिका ने वर्ष 2021 में भी इतनी ही संख्या बरकरार रखी है, जबकि ठाणे शहर को राज्य में तीसरा स्थान मिला है। महापौर नरेश गणपत म्हस्के और महानगर कमिश्नर डॉ.  विपिन शर्मा ने महानगरपालिका के घनकचरा व्यवस्थापन की मैनेजमेंट टीम को बधाई दी है।

महानगरपालिका क्षेत्रों के स्थलों का 3 बार निरीक्षण किया गया

गौरतलब है कि देश भर के 4320 शहरों ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ में भाग लिया। इसमें ठाणे और नवी मुंबई महानगरपालिका को 10 से 40 लाख की आबादी वाले बड़े शहरों में भारत के सबसे स्वच्छ बड़े शहर के पुरस्कार से नवाजा गया। इस वर्ष ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ में तीन सत्रों में जुलाई से अगस्त, सितंबर से नवंबर और दिसंबर से फरवरी तक तिमाही तरीके से दस्तावेजों की जांच की गई। इसके अलावा पिछले निरीक्षण में केंद्रीय स्वच्छता निरीक्षण दल द्वारा बिना किसी पूर्व विचार के दोनों महानगरपालिका क्षेत्रों के स्थलों का 3 बार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण समिति के सदस्य किसी भी नागरिक से आसानी से बातचीत कर सकते थे और शहर की सफाई पर उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त कर सकते थे। इसी प्रकार सेनिटेशन एप से किसी भी नागरिक को फोन करके उसकी शहर संबंधी प्रतिक्रियाएं रिकॉर्ड की जाती थी। जिसमें नवी मुंबई और ठाणे महानगरपालिका सफल रही।

Navi mumbai tops the state in swachh survekshan 2021 thane got third place

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2021 | 06:38 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Navi Mumbai
  • Swachh Survekshan
  • Thane

सम्बंधित ख़बरें

1

…तो इस वजह से मोनोरेल में आई खराबी, सामने आई बड़ी वजह, जानिए किसने की गड़बड़?

2

‘यारा तेरी यारी को मैंने तो…’ और नप गए तहसीलदार, विदाई समारोह में गाना गुनगुनाना पड़ा महंगा

3

महाराष्ट्र सरकार लाने जा रही ट्रैफिक चालानों पर एमनेस्टी स्कीम, बकाया भरने का मिलेगा मौका

4

$1.5 ट्रिलियन इकोनॉमी: महाराष्ट्र के विकास की नई उड़ान @ MH 1st Conclave 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.