नवी मुंबई के व्यक्ति से विदेशी मुद्रा व्यापार की आड़ में 1.22 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
नवी मुंबई व्यक्ति से विदेशी मुद्रा व्यापार धोखाधड़ी में 1.22 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
- Written By: शुभम सोनडवले
ठगी (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
ठाणे. नवी मुंबई के 45 वर्षीय व्यक्ति से विदेशी मुद्रा व्यापार धोखाधड़ी में 1.22 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और अन्य प्रासंगिक धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने खारघर निवासी व्यक्ति से कथित तौर पर संपर्क किया और उसे आकर्षक मुनाफा मिलने का लालच देते हुए विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश करने को कहा।
अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने नवंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच 1.22 करोड़ रुपये का निवेश किया। उन्होंने बताया कि जनवरी में शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके विदेशी मुद्रा व्यापार खाते में मुनाफे सहित 2.54 करोड़ रुपये हैं लेकिन वह राशि नहीं निकाल पाया।
सम्बंधित ख़बरें
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
सिर्फ 2 घंटे की बारिश में सड़कें बनीं दरिया, संभाजीनगर मनपा मुख्यालय भी डूबा; यही थी प्री-मानसून तैयारी?
संभाजीनगर मनपा का बड़ा एक्शन, अक्टूबर से हटेगा अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण की जद में आएंगी 1,040 संपत्तियां
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने व्यक्ति से कर के रूप में 48 लाख रुपये और मुद्रा परिवर्तन शुल्क के रूप में 17.85 लाख रुपये देने को कहा और पीड़ित ने वह धन भी अदा कर दिया लेकिन इसके बाद भी उसे मूल और मुनाफे का कोई भी धन नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि इस मामले मे किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच जारी है। (एजेंसी)
