‘जलता हुआ लकड़ा हैं संजय राउत’, अमित शाह पर किए बयान पर भड़के नरेश म्हस्के, जमकर लताड़ा, बोले- इन्हें कोई अधिकार नहीं
Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के बायन पर अब हंगामा मच गया है। संजय राउत के अमित शाह पर किए गए बयान पर शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने पलटवार किया है।
- Written By: प्रिया जैस
नरेश म्हस्के का संजय राउत पर हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ठाणे: केंद्रीय मंत्री अमित शाह का रायगढ़ दौरा महाराष्ट्र की राजनीति का विषय बन गया है। अमित शाह के दौरे के बाद शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने अमित शाह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है। उन्होंने इस मामले में शाह पर एफआईआर दर्ज कराने की भी बात कह दी। संजय राउत के इस बयान ने अब हलचल पैदा कर दी है। उनके इस बयान पर शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने पलटवार किया है।
संजय राउत का जवाब देते हुए शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, “जनाब संजय राउत जी की वैचारिक सुन्नता हो गई है। इसके कारण उन्हे छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। ये जलता हुआ लकड़ा है। इसमें उपर से धूर आ रहा है, नीचे से धूर आ रहा है। धूर आने की वजह से इस तरह की बाते कर रहे है। तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है इस पर भी वे टिका टिप्पणी कर रहे है। जो अपने चुनावी रैली में पाकिस्तान कते झंडे फैलाते है उनको छत्रपति शिवाजी महाराज पर बोलने का अधिकार है क्या?”
नरेश म्हस्के का पलटवार
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, “संजय राउत को छत्रपति शिवाजी महाराज पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। नेहरू-गांधी परिवार ने छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके विचारों का विरोध किया था। संजय राउत और उनकी पार्टी (शिवसेना-यूबीटी) ने सत्ता के लिए उनसे हाथ मिला लिया।”
सम्बंधित ख़बरें
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग
‘जनता त्रस्त मोदी मस्त’: नागपुर में शिवसेना UBT का अनोखा प्रदर्शन, बांटी मेलोडी चॉकलेट
Thane Palghar MLC Seat पर भाजपा-शिवसेना में खींचतान, महायुति में बढ़ा सस्पेंस
#WATCH | Thane, Maharashtra | Shiv Sena MP Naresh Mhaske says, “Sanjay Raut has no right to speak on Chhatrapati Shivaji Maharaj… The Nehru-Gandhi family opposed Chhatrapati Shivaji Maharaj and his ideas. Sanjay Raut and his party (Shiv Sena-UBT) joined hands with them for… pic.twitter.com/whOpEdt1Ix — ANI (@ANI) April 13, 2025
टिका-टिप्पणी करने की योग्यता नहीं – म्हस्के
नरेश म्हस्के में “इस नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके विचारों का विरोध किया था। कुर्सी के लिए संजय राउत और उनकी पार्टी (शिवसेना-यूबीटी) ने सत्ता के लिए उनसे हाथ मिला लिया। उनको अमित शाह के बारे में बोलने का अधिकार है क्या?”
संजय राउत की आलोचना करते हुए नरेश म्हस्के ने कहा, “इनको मराठी में भी माझा शिवाजी राया कहते है। इसमें कोई अपमान नहीं है। अपनी मां से भी हम इस तरह की बात करते है। इसमें कोई अपमान नहीं है। लेकिन ये जलता धूर आ रहा है इसलिए वे इस तरह की बात कर रहे है। बालासाहेब ठाकरे का सपना 370 हटाने का अमित शाह ने पूरा किया है। अमित शाह पर टिका टिप्पणी करने की आपकी योग्यता नहीं है।”
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
संजय राउत का बयान
संजय राउत ने अपने हाल ही के बयान में कहा कि गृह मंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज का भी अपमान किया है। संजय राउत ने कहा था रायगढ़ में अमित शाह ‘शिवाजी’, ‘शिवाजी’ कहते रहे, हम उन्हें ‘शिवाजी महाराज’ कहते हैं, यह अपमान है, उनके खिलाफ रायगढ़ थाने में एफआईआर होनी चाहिए। और वो भी गृह मंत्रायल ने आदेश देना चाहिए। ये ही कोई करता तो एफआईआर दर्ज कर जेल में डाल देते। ये बात एशंसी को समझनी चाहिए कि जो भाषण दिया जा रहा है वो शिवाजी, शिवाजी कर रहे है। औरंगजेब की कब्र को समाधि बता रहे है। ये क्या चल रहा है।
