ठाणे में अवैध पानी कनेक्शनों पर बड़ा एक्शन, दिवा और मुंब्रा में TMC का 3 दिवसीय विशेष अभियान शुरू
Thane Illegal Water Connections: ठाणे मनपा ने दिवा और मुंब्रा में अवैध पानी कनेक्शनों के खिलाफ 3 दिवसीय अभियान शुरू किया। व्यावसायिक और घरेलू कनेक्शनों की जांच के लिए 2 टीमें गठित।
- Written By: रूपम सिंह
ठाणे में अवैध पानी कनेक्शनों सांकेतिक फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Thane Municipal Corporation Illegal Water Connection: ठाणे नगर निगम (मनपा) के जलापूर्ति विभाग ने दिवा और मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्रों में बिना अनुमति लिए गए पानी के कनेक्शनों के खिलाफ तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। गुरुवार, 30 जुलाई से शुरू हुई इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध जल उपयोग पर रोक लगाना और जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है।
व्यावसायिक और घरेलू दोनों कनेक्शन जांच के दायरे में
अभियान के दौरान सर्विस स्टेशन, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, निजी टैंकरों में पानी भरने के लिए लिए गए अनधिकृत कनेक्शनों के साथ-साथ बिना अनुमति वाले घरेलू पानी कनेक्शनों की भी जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दो विशेष टीमों का किया गया गठन
मनपा प्रशासन के अनुसार अभियान के प्रभावी संचालन के लिए कार्यकारी अभियंता के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। पहली टीम दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में कल्याण फाटा से वाई जंक्शन तक अवैध पानी कनेक्शनों की जांच करेगी। दूसरी टीम मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्र में वाई जंक्शन से मुंब्रा फायर स्टेशन तक अभियान चलाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: कुछ बातें सीधे करती हैं हिट, राहुल ने किसे कहा इडियट
महाराष्ट्र में किसानों को बड़ी राहत: अहिल्यादेवी होलकर कर्जमुक्ति योजना के लिए 7,000 करोड़ का फंड मंजूर
तैयारी नागपुर में, कुटाई विदेश में… जानिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की वापसी का पूरा राज
धमकी दी है तो नाम भी बताओ, CJP प्रमुख अभिजीत दीपके के आरोपों पर मंत्री बावनकुले ने मांगे सबूत
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में किसानों को बड़ी राहत: अहिल्यादेवी होलकर कर्जमुक्ति योजना के लिए 7,000 करोड़ का फंड मंजूर
अवैध जल उपयोग पर रोक लगाने की पहल
नगर निगम का कहना है कि अवैध पानी कनेक्शनों के कारण जल वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है और राजस्व का भी नुकसान होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से केवल वैध जल कनेक्शन का उपयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
जलापूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर
ठाणे मनपा का मानना है कि इस अभियान से अनधिकृत जल उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण होगा और अधिकृत उपभोक्ताओं को नियमित एवं सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। अभियान के दौरान चिन्हित मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
