Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane Police Big Action: मध्यप्रदेश-ठाणे ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, 13.6 किलो मेफेड्रोन बरामद

Maharashtra News: ठाणे पुलिस ने मुंब्रा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 27.21 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त की है। यह पुलिस स्टेशन स्तर पर अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स जब्ती मानी जा रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 20, 2026 | 02:00 PM

ठाणे न्यूज (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane News In Hindi: ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के निर्देश पर नशे के खिलाफ शुरू किये गए अभियान के तहत मुंब्रा में मादक पदार्थ तस्करी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ठाणे में मध्यप्रदेश से नशे की तस्करी की जा रही थी।

मुंब्रा पुलिस ने 27.21 करोड़ रुपये मूल्य की ‘मेफेड्रोन’ जब्त की गई है। यह ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत पुलिस स्टेशन स्तर पर मादक पदार्थ की अब तक की सबसे बड़ी खेप की जब्ती है। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, मुंब्रा थाने की एनडीपीएस टीम ने जनवरी 2024 से अब तक 954 अभियानों में 48।50 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन 1) सुभाष बुरसे ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, मुंब्रा थाने की एनडीपीएस टीम ने एक अस्पताल के पास जाल बिछाया और बासु उमरदीन सैयद को 23।5 ग्राम मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया।

सम्बंधित ख़बरें

Ulhasnagar Municipal Corporation: शिवसेना मेयर बनेगी, वंचित बहुजन आघाड़ी बनी किंगमेकर

वर्धा BOI चोरी केस में बड़ा खुलासा, हाइड्रोलिक व गैस कटर से बैंक की तिजोरी काटी; 23.11 लाख की चोरी

होटल में ‘कैद’ से नाराज शिंदे सेना के पार्षद, दलबदल रोकने के लिए पार्टी ने जब्त किए प्रमाण पत्र

KDMC Mayor Post: महायुति में घमासान, BJP और शिंदे गुट आमने-सामने

पुलिस उपायुक्त बुरसे ने बताया कि हमारी जांच में मध्य प्रदेश से ठाणे तक फैले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। गिरफ्तार आरोपी सैयद से पूछताछ के बाद पुलिस को आपूर्तिकर्ता राम सिंह अमर सिंह गुर्जर (40) और कैलाश शंभूलाल बलाई (36) का पता चला। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें :- Ulhasnagar Municipal Corporation: शिवसेना मेयर बनेगी, वंचित बहुजन आघाड़ी बनी किंगमेकर

मुंब्रा पुलिस स्टेशन की एक टीम गई थी मध्य प्रदेश के रतलाम

उन्होंने बताया कि गुर्जर और बलाई से 7.30 करोड़ रुपये मूल्य का 3:51 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया। बुररी ने बताया कि बाद में मुद्रा थाने की एक टीम मध्य प्रदेश के रतलाम गई और वहां से मनोहर लाल रंगलाल गुर्जर तथा रियाज मोहम्मद सुल्तान मोहम्मद मंसूरी उर्फ राजू नामक 2 अन्य आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मनोहर लाल और राजू से 19।91 करोड़ रुपये मूल्य का 9.95 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया है। कुल बरामदगी 13।629 किलोग्राम है।

Mumbra drug bust thane police mefedrone interstate racket

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2026 | 02:00 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.