मुंबई-नासिक हाईवे पर भीषण हादसा, शादी के कुछ ही दिन बाद बैंक कर्मी दंपत्ति की मौत, ट्रक ने कुचली खुशियां
Thane Road Accident: ठाणे जिले में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कलवा के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बैंक में काम करने वाले नवविवाहित जोड़े को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Newlywed Couple Death In Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ मुंबई-नासिक राजमार्ग पर शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक नवविवाहित दंपत्ति की जान चली गई। खुशियों से भरे घर में इस हादसे के बाद मातम पसर गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा कलवा इलाके में सुबह लगभग 7:25 बजे हुआ।
ड्यूटी पर जा रहे थे पति-पत्नी
मृतक दंपत्ति की पहचान बैंक कर्मचारियों के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी हाल ही में हुई थी और वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे थे। शनिवार सुबह वे अपनी मोटरसाइकिल से डोंबिवली स्थित अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कलवा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूटा दम
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी गई और लहूलुहान हालत में दंपत्ति को तुरंत कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चोटें इतनी गहरी थीं कि डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
गडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
मालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
मुंबई में CM फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक, इचलकरंजी की स्थायी जलापूर्ति पर जल्द होगा निर्णय
भीड़ ने ड्राइवर को दबोचा
हादसे के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद सतर्क राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक चालक शिव बहादुर को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़कर कलवा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:- TCS नासिक केस: धर्म परिवर्तन से निदा खान तक, कंपनी ने हर सवाल का दिया जवाब; POSH को लेकर भी कही बड़ी बात
ठाणे पुलिस कर रही जांच
ठाणे पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि हादसा ट्रक की तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही की वजह से। हाईवे पर सुबह के समय इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
