- Hindi News »
- Entertainment »
- Masterchef India Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer Surgery
‘मैं ठीक होकर वापस आऊंगी’, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं Pankaj Bhadouria ने अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो
- Written By: सोनाली झा
Pankaj Bhadouria Surgery: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता पंकज भदौरिया ने खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस से दुआ करने की अपील की।

पंकज भदौरिया (फोटो-सोशल मीडिया)
Pankaj Bhadouria Breast Cancer: पंकज भदौरिया ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ‘मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1’ की विजेता रहीं पंकज भदौरिया ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और शुभचिंतकों के बीच चिंता बढ़ गई है। पंकज ने अस्पताल से वीडियो और तस्वीर शेयर करते हुए अपनी सर्जरी से पहले लोगों से दुआ करने की अपील की।
पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि आप सभी ने मुझे जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आज मैं सर्जरी के लिए जा रही हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं ठीक होकर वापस आऊंगी। मुझे अपनी दुआओं में जरूर याद रखिए।
अस्पताल से शेयर की थी तस्वीर
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज और फॉलोअर्स ने भी कमेंट कर उन्हें हिम्मत और पॉजिटिव ऊर्जा दी है। 28 मई को पंकज भदौरिया ने अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने पहली बार खुलासा किया कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Malaika Arora का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर करारा जवाब, बोलीं- अब लोगों की राय से तय नहीं होती मेरी खुशी
Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, बोलीं- जल्द करूंगी बेहद खास प्रोजेक्ट की घोषणा
Pankaj Kapur Birthday: अभिनय को कला मानते थे पंकज कपूर, एक-एक डायलॉग पर करते थे घंटों मेहनत
बॉडी शेमिंग पर छलका Huma Qureshi का दर्द, बोलीं- लगातार जज किए जाने से टूट गया था आत्मविश्वास
पंकज भदौरिया ने कही ये बात
पंकज भदौरिया ने लिखा कि मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। आप लोग मेरे परिवार जैसे हैं, इसलिए यह बात मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से साझा करना चाहती थी। इस समय मुझे आपके प्यार और सपोर्ट की जरूरत है। कहते हैं कि दुआएं जादू करती हैं, इसलिए मेरे लिए प्रार्थना करिए। उनकी इस पोस्ट के बाद हजारों लोगों ने उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी और जल्द ठीक होने की कामना की।
View this post on Instagram
A post shared by MasterChef Pankaj Bhadouria (@masterchefpankajbhadouria)
ये भी पढ़ें- Salman Khan ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर खत्म होगा विवाद?
मास्टरशेफ इंडिया से मिली थी पहचान
पंकज भदौरिया ने साल 2010 में मास्टरशेफ इंडिया का पहला सीजन जीतकर देशभर में पहचान बनाई थी। वह दुनिया की पहली ऐसी मास्टरशेफ विजेता हैं, जिनके नाम पर आधिकारिक ‘मास्टरशेफ’ कुकबुक प्रकाशित हुई। इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय कुकिंग शो होस्ट किए, जिनमें शेफ पंकज का जायका, किफायती किचन और 3 कोर्स विद पंकज जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
Masterchef india winner pankaj bhadouria breast cancer surgery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं ठीक होकर वापस आऊंगी’, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं Pankaj Bhadouria ने अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो
May 29, 2026 | 04:58 PMपुणे IT कंपनी का बड़ा स्कैम! 700 कर्मचारियों को बिना सैलरी निकाले ऑफिस पर जड़ा ताला, लैपटॉप डिपॉजिट भी डूबा
May 29, 2026 | 04:54 PMलॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश राहुल सिंह राठौर गिरफ्तार
May 29, 2026 | 04:44 PMडिंडोरी कलेक्टर का एक्शन, चिलचिलाती धूप में ग्राउंड पर उतरीं अंजू पवन भदौरिया; मौके पर पहुंचकर सुधरवाया बोरवेल
May 29, 2026 | 04:39 PMमुंबई के राजावाड़ी अस्पताल के बाथरूम में फर्श पर तड़पता मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस
May 29, 2026 | 04:32 PMसंजय राउत का बड़ा दावा: भविष्य में अस्तित्व खो देगी अजित पवार की NCP, बगावत करने वालों को अब हो रहा पछतावा
May 29, 2026 | 04:31 PMआजम खान के बेटे अब्दुल्ला की 7 साल की सजा रद्द, अब जेल से होंगे रिहा? 2 पासपोर्ट मामले में मिली राहत
May 29, 2026 | 04:29 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














