मीरा रोड में भीषण आग के बाद सख्ती, प्रताप सरनाईक ने 24 घंटे में राहत के दिए आदेश
Pleasant Park Fire Mumbai News: मीरा रोड के प्लेजेंट पार्क इलाके में भीषण आग के बाद मंत्री प्रताप सरनाईक ने सख्त रुख अपनाया है। 24 घंटे में पंचनामा और राहत देने के निर्देश दिए गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रताप सरनाईक (सौ. सोशल मीडिया )
Mira Road Fire Incident Latest Update: मीरा रोड पूर्व के प्लेजेंट पार्क इलाके के कृष्णस्थल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की जिंदगी पल भर में बदल दी।
इस दर्दनाक हादसे के बाद महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया।
मंत्री सरनाईक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रभावित घरों का पंचनामा 24 घंटे के भीतर पूरा किया जाए और पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राहत में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
MMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि
‘मिशन दुर्गा’ से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, मीरा रोड में हुआ विशाल सखी सम्मेलन
TET Paper Leak केस में 1.5 करोड़ रूपय की डील का खुलासा, ठाणे पुलिस ने 3 को दबोचा, दिल्ली-हरियाणा से जुड़े तार
नवी मुंबई में सिडको का बड़ा एक्शन, नेरुल और करंजडे में बुलडोजर चलाकर 600 वर्गमीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त
हादसे से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे मंत्री सरनाईक ने हर घर जाकर लोगों का हाल जाना। पीड़ितों की आपबीती सुनकर उन्होंने मौके पर ही मनपा, फायर ब्रिगेड और राजस्व विभाग के अधिकारियों को तलब कर सख्त निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें :- बृहन्मुंबई महानगर पालिका का बड़ा फैसला, दक्षिण मुंबई की गलियों की मरम्मत पर 3 करोड़ खर्च
फायर ब्रिगेड की देरी पर जांच के आदेश
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में 40-50 मिनट की देरी हुई। इस पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री सरनाईक ने साफ कहा कि बिना अनुमति चल रहे गोदामों और शे के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने मनपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था।
