-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Bhayander Metro February Road Development Umed Mall
फरवरी में दौड़ेगी मेट्रो, 1200 करोड़ से सड़कों का कायाकल्प, महिलाओं के लिए ‘उमेद’ मॉल और हॉस्टल को हरी झंडी
- Written By: आंचल लोखंडे
Pratap Sarnaik: मीरा-भाईंदर में फरवरी से मेट्रो-9 की शुरुआत, 1200 करोड़ से सड़कों का कायाकल्प और महिलाओं के लिए ‘उमेद’ मॉल व हॉस्टल को मंजूरी मिलने से शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

Pratap Sarnaik:मीरा-भाईंदर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayander Development: मीरा-भाईंदर शहर के समग्र और तेज़ विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं धाराशिव जिले के पालक मंत्री प्रताप इंदिराबाई बाबूराव सरनाईक ने शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का स्पष्ट रोडमैप पेश किया है। इसी कड़ी में सोमवार को मीरा-भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद शर्मा और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के 25 प्रमुख विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में ट्रैफिक जाम, सड़क विकास, जलकिनारा विकास, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सशक्तिकरण और मनपा सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। मंत्री सरनाईक ने स्पष्ट किया कि मेट्रो-9 का पहला चरण फरवरी महीने में नागरिकों की सेवा में समर्पित किया जाएगा, जिससे मीरा-भाईंदरकरों का वर्षों पुराना इंतज़ार अब समाप्त होने जा रहा है।
‘उमेद’ मॉल और महिला हॉस्टल को मंजूरी
महिला स्व-सहायता समूहों को उनके उत्पादों के लिए उचित बाज़ार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में एक भव्य ‘उमेद’ मॉल के निर्माण का निर्देश दिया गया है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 50 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही मीरा-भाईंदर शहर में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक महिला हॉस्टल के निर्माण हेतु भी राज्य सरकार की ओर से 50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और जल्द ही इसके लिए उपयुक्त स्थान तय किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे जिले में मतदाता सूचियों का ‘SIR’ प्रोग्राम, 58 प्रतिशत हुई मैपिंग, 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO
ठाणे: हर परिवार का आशियाना,यही सरकार का संकल्प डीसीएम शिंदे ने सौंपी 300 परिवारों को घरों की चाबियां
एसटी घाटे में रही तो जाएगी नौकरी! परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कामचोर अधिकारियों को अल्टीमेटम
भाईंदर-घोड़बंदर कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 17,036 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान
🗓 १९ जानेवारी २०२६ | 📍 मिरा भाईंदर आज मिरा भाईंदर महानगरपालिकेच्या वरिष्ठ अधिकाऱ्यांसमवेत आढावा बैठक घेतली. या बैठकीत मिरा भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्रात राज्य शासनाच्या माध्यमातून सुरू असलेल्या विविध विकास कामांचा सविस्तर आढावा घेतला आणि अधिकाऱ्यांशी सखोल चर्चा केली. -… pic.twitter.com/kxT3z789JP — Pratap Baburao Sarnaik (@PratapSarnaik) January 19, 2026
गड्ढामुक्त शहर का संकल्प: 1200 करोड़ रुपये का नया बूस्टर डोज
मीरा-भाईंदर की सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 1200 करोड़ रुपये के अतिरिक्त फंड को मंजूरी दी है। इस राशि से शहर की सड़कों की बड़े पैमाने पर सीमेंट कंक्रीटिंग की जाएगी। मंत्री सरनाईक ने अगले डेढ़ से दो वर्षों में पूरे शहर को गड्ढामुक्त करने का दृढ़ संकल्प दोहराया।
ये भी पढ़े: ठाणे पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुंब्रा में 27 करोड़ की ड्रग्स बरामद, MP तक फैला था तस्करी का जाल
वाई-फाई फ्री बनेगा मीरा-भाईंदर
डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पूरे मीरा-भाईंदर शहर को बीओटी (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) मॉडल पर फ्री वाई-फाई सुविधा से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अगले दो से तीन महीनों में पूरी की जाएगी।
हर महीने जनता दरबार और रिव्यू मीटिंग
बैठक के दौरान मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा, “मीरा-भाईंदर के नागरिकों का प्रतिनिधि होने के नाते शहर को आधुनिक और सुविधाजनक बनाना मेरा कर्तव्य है। विकास की रफ्तार में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। चुनाव से पहले किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने और तुरंत समाधान के लिए हर महीने ‘जनता दरबार’ लगाया जाएगा और मनपा के कामकाज की गति बढ़ाने के लिए नियमित आयुक्त स्तर की समीक्षा बैठक होगी। ‘सपनों का मीरा-भाईंदर’ साकार करना मेरी जिम्मेदारी है और मैं इसे पूरा करके दिखाऊंगा।”
Mira bhayander metro february road development umed mall
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Jun 30, 2026 | 12:15 AMकचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














