मीरा-भाईंदर में एसएससी परीक्षा का शानदार रिजल्ट, छात्राओं ने फिर मारी बाजी
Mira Bhayandar Palghar Vasai SSC 2026 News: महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2026 में मीरा-भाईंदर, पालघर और वसई के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।छात्राओं ने बेहतर परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
- Written By: अपूर्वा नायक
मीरा भयंदर एसएससी रिजल्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Mira Bhayandar Palghar Vasai SSC 2026: महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड द्वारा शुक्रवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणामों में मीरा-भाईंदर मनपा क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस वर्ष मनपा क्षेत्र का कुल परीक्षा परिणाम 97.55 प्रतिशत रहा। छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
जानकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न स्कूलों से कुल 10,219 विद्यार्थियों ने एसएससी बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनमें 5,303 छात्र और 4,916 छात्राएं शामिल थीं। परिणामों में 5,134 छात्र एवं 4,835 छात्राएं सफल रहीं। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.35 रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 96.81 प्रतिशत दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बीएमसी स्कूलों का एसएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 77 विद्यालयों ने हासिल किया 100% रिजल्ट
Indrani Mukherjee को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं, अदालत ने जताया फरार होने का खतरा
वडाला की बहुमूल्य मनपा जमीन विकास के लिए मंजूर, विपक्ष का विरोध महासभा में पड़ा कमजोर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Harshwardhan Sapkal का बीजेपी पर बड़ा आरोप, 2029 चुनाव के लिए दंगे भड़काने की साजिश
दिविजा नितिन तेरसे ने बढ़ाया शहर का गौरव
मीरा रोड की प्रतिभाशाली छात्रा दिविजा नितिन तेरसे ने महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल, मीरा रोड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया,
दिविजा ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को दिया। पढ़ाई के साथ-साथ वे कला क्षेत्र में भी विशेष पहचान रखती हैं तथा भरतनाट्यम में निपुण हैं। वे कई मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, मित्रों एवं परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार ने केक काटकर इस सफलता का जश्न मनाया।
अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशतः पिछले 32 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल ने इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परिणाम देकर अपनी उत्कृष्ट परंपरा कायम रखी स्कूल की अध्यक्षा निर्मला माखीजा ने बताया कि शाह तेजप्रताप कुमार लालजी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। परीक्षा में कुल 68 विद्यार्थी शामिल हुए थे और सभी सफल रहे।
तेजप्रताप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। इस अवसर पर स्कूल की अध्यक्षा निर्मला माखीजा, पिंकी सत्संगी, विवेक सत्संगी तथा यूथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पालघर जिले का 10वीं का रिजल्ट 92.92 प्रतिशत रहा, लड़कियों ने फिर बाजी मारी
इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में पालघर जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। पालघर जिले का 10वीं का कुल परिणाम 92.92 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस परीक्षा में कुल 60 हजार 550 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिनमें 31 हजार 965 लड़के और 28 हजार 585 लड़कियां थीं।
इनमें से कुल 56 हजार 264 विद्यार्थी सफल हुए है, पास होने वालों में 29 हजार 54 छात्र और 27 हजार 210 छात्राएं शामिल है, परिणाम के प्रतिशत पर नजर डाले तो छात्रों का पास प्रतिशत 90.89 रहा, जबकि लडकियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 95.18 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इससे साफ है कि लड़कियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
फिर बेटियों का परचम, 94.46% अंकों के साथ जिले में अव्वल
वसई, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को घोषित 10वीं (SSC) के परीक्षा परिणामों में वसई तालुका ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। वसई 94.46 प्रतिशत उत्तीर्ण दर के साथ पालघर जिले में शीर्ष पर रहा है। हालांकि, जिले में टॉप करने के बावजूद पिछले साल के मुकाबले इस बार सफलता के ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई है।
लड़कियों का दबदबा बरकरार
परिणामों के विश्लेषण से साफ है कि शिक्षा के मैदान में लड़कियों का दबदबा बरकरार है। वसई से कुल 96.61 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.66 रहा।
आंकड़ों के मुताबिक
- कुल पंजीकृत छात्रः 36,278
- परीक्षा में शामिल हुए: 36,123
- सफल छात्र: 34,124 (18,214) लड़के और 15,910 लड़कियों)
ये भी पढ़ें :- बीएमसी स्कूलों का एसएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 77 विद्यालयों ने हासिल किया 100% रिजल्ट
नतीजों में गिरावट ने बढ़ाई चिंता
- भले ही वसई जिले में नंबर वन रहा हो, लेकिन पिछले चार वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल प्रदर्शन में गिरावट आई है।
- पिछले साल (2024-25) की तुलना में इस वर्ष सफलता का प्रतिशत करीब 2% कम रहा है।
