Cobra Venom Smuggling: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कोबरा के जहर के साथ 3 गिरफ्तार, 5.21 करोड़ रुपये की खेप जब्त

Thane Cobra Venom Smuggling: मीरा-भाईंदर के काशीगांव में पुलिस और वन विभाग ने कोबरा के संदिग्ध जहर की खेप जब्त की। मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और जांच अभी जारी है।
Mira Bhayandar Cobra Venom Smuggling Case Three Arrested
कोबरा ज़हर तस्करी का मामला(सोर्स: IANS)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कांच की बोतलों में रखा 393 मिलीग्राम संदिग्ध सांप का जहर बरामद।

  • जब्त सामान की कुल कीमत 5.21 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई।

  • अदालत ने तीनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।

Three Arrested In Venom Smuggling Case: राष्ट्रीय उद्यान में शिकार की घटना के बीच मीरा- भाईंदर में वन्यजीव तस्करी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर काशीगांव स्थित डोडिया पेट्रोल पंप के पास पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर कोबरा के संदिग्ध जहर की खेप जब्त की है।

इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत 5 करोड़ 21 लाख 80 हजार 100 रुपये बताई गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार

गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर काशीगांव के पास अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान अजीज (30), अब्दुल शेख (51) और मोहम्मद खान (23) के रूप में हुई है।

फैजान अजीज नवी मुंबई के तलोजा का निवासी है, जबकि अब्दुल शेख और मोहम्मद खान मानखुर्द के चीता कैंप इलाके में रहते हैं। टीम ने डोडिया पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई कर तीनों को पकड़ा। इसके बाद आरोपियों की तलाशी और जब्त सामग्री का पंचनामा किया गया।

Mira Bhayandar Cobra Venom Smuggling Case Three Arrested
अशोक खरात प्रकरण से प्रेरित मराठी फिल्म का टीजर जारी, सत्ता और अंधविश्वास के गठजोड़ पर आधारित है कहानी!

मामले में आगे की जांच जारी है

तलाशी और पंचनामा के दौरान कांच की बोतलों में रखा संदिग्ध सांप का जहर बरामद हुआ। इसकी पहचान कोबरा के जहर के रूप में होने का संदेह है। जब्त जहर का वजन 393 मिलीग्राम बताया गया है। इसके अलावा करीब 80 हजार रुपये की मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने तीनों आरोपियों को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों को जहर कहां से मिला, इसकी आपूर्ति किसने की और इसे किसे बेचा जाना था।

Mira Bhayandar Cobra Venom Smuggling Case Three Arrested
ठाणे के एडवोकेट ओंकार लोंढे को मिला न्याय योद्धा पुरस्कार 2026, पुणे में किया गया सम्मानित

इस तस्करी के पीछे किसी बड़े गिरोह के सक्रिय होने की भी आशंका जताई जा रही है। मुंबई शहर स्थित वन रेंज कार्यालय में वनरक्षक युवराज जोशी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार पाटिल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सुहास कांबले मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।