अशोक खरात प्रकरण से प्रेरित मराठी फिल्म का टीजर जारी, सत्ता और अंधविश्वास के गठजोड़ पर आधारित है कहानी!

Maharashtra Epstein Files Movie: अशोक खरात प्रकरण से प्रेरित मराठी फिल्म 'महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स' का टीजर रिलीज हो गया है। मनोज जोशी और सुबोध भावे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Maharashtra Epstein Files Marathi Film Teaser Release
महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स फिल्म(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अशोक खरात प्रकरण की पृष्ठभूमि से प्रेरित है मराठी फिल्म।

  • फिल्म में ढोंगी बाबा का नाम 'थोरात' रखा गया है।

  • मनोज जोशी, बाबा और सुबोध भावे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भूमिका में हैं।

  • स्वरूप सावंत ने फिल्म का निर्देशन किया है।

  • फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Marathi Film Teaser Release: ढोंगी बाबा अशोक खरात के कथित काले कारनामों के कारण पूरे महाराष्ट्र में चर्चित रहे मामले की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। इस प्रकरण की पृष्ठभूमि पर आधारित मराठी फिल्म महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स का टीजर रिलीज हो गया है।

ट्रेलर ने फिल्म जगत के साथ राजनीतिक और सामाजिक हलकों का भी ध्यान आकर्षित किया है। इसमें दिखाए गए दृश्यों और संवादों के कारण नासिक में अशोक खरात प्रकरण की यादें फिर ताजा हो गई हैं। फिल्म के टीजर में अंधविश्वास, सत्ता और राजनीतिक हितों के कथित गठजोड़ को दिखाया गया है।

खुद को दैवीय शक्तियों वाला बताने वाला एक ढोंगी बाबा, उसके प्रभाव में आने वाले लोग, महिलाओं के शोषण का चित्रण और अंत में उसके कथित काले कारनामों का पर्दाफाश, फिल्म की मुख्य कहानी नजर आती है। खास बात यह है कि फिल्म में ढोंगी बाबा का नाम ‘थोरात’ रखा गया है, लेकिन उसके व्यक्तित्व की कई बातें अशोक खरात प्रकरण से मिलती-जुलती दिखाई देती हैं।

फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार

वरिष्ठ अभिनेता मनोज जोशी ढोंगी बाबा की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता सुबोध भावे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेत्री दीपाली सय्यद और माधुरी पवार की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। इनके अलावा उदय टिकेकर, अक्षय टंकसाले, भारत गणेशपुरे और सुरेश विश्वकर्मा सहित अन्य कलाकार फिल्म में दिखाई देंगे।

स्वरूप सावंत ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसकी संकल्पना सागरकुमार एस. जैन की है, जबकि कहानी, पटकथा और संवाद संजय नवगिरे ने लिखे हैं। आनंदी पिक्चर्स और सचिन रोडे पाटील प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण मातोश्री एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले किया गया है।

Maharashtra Epstein Files Marathi Film Teaser Release
ठाणे: दिवाली पर बच्चों में दिखेगा शिवाजी महाराज के स्वराज का गौरव, मुफ्त मिट्टी से बनाएंगे किले

फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही

अशोक खरात प्रकरण ने धार्मिक आस्था, अंधविश्वास, कथित आर्थिक धोखाधड़ी, महिलाओं के शोषण और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं के कारण पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब फिल्म के ट्रेलर ने इस मामले को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

हालांकि फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, लेकिन इसमें पात्रों के नाम और प्रसंग फिल्मी प्रस्तुति के अनुसार रखे गए हैं। इसलिए फिल्म में दिखाए गए घटनाक्रम और जांच में सामने आए आधिकारिक तथ्यों के बीच अंतर समझना जरूरी है।

Maharashtra Epstein Files Marathi Film Teaser Release
नासिक में दिवाली के दौरान चोरी और चेन स्नैचिंग रोकने के लिए पुलिस का विशेष एक्शन प्लान, वाहनों की भी होगी जांच

महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। टीजर के बाद अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि फिल्म में इस चर्चित प्रकरण के किन पहलुओं को सामने लाया जाता है और इसे कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।