Thane News: मीरा-भाईंदर में ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक जंग, बना एंटी-ड्रग यूथ स्क्वॉड

Maharashtra Local Body Election: मीरा-भाईंदर में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के नेतृत्व में “यूथ अगेंस्ट ड्रग्स” अभियान के तहत एंटी-ड्रग यूथ स्क्वॉड गठित किया गया है।
Yuva Sena anti drug drive
Pratap Sarnaik: मीरा-भाईंदर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mira Bhayandar News In Hindi: मीरा भाईंदर शहर में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ अब निर्णायक जंग छेड़ दी गई है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के नेतृत्व में युवा सेना ने "यूथ अगेंस्ट ड्रग्स" अभियान के तहत एक विशेष एंटी-ड्रग यूथ स्क्वॉड का गठन किया है।

मंत्री सरनाईक ने सोमवार को पत्रकार परिषद में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शहर को ड्रग्स, चरस, गांजा और नशीले पदार्थों की गिरफ्त से मुक्त कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है।

मंत्री सरनाईक ने कहा कि मीरा-भाईंदर में बीते कुछ समय से नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। आम नागरिकों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ रहा था।

24 प्रभाग, 24 युवा सैनिक, जमीनी स्तर पर सख्त निगरानी

इसे शहर की सुरक्षा और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा मानते हुए, जनप्रतिनिधि होने के नाते इस पर ठोस कार्रवाई का कदम उठाया है। मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र के सभी 24 प्रभागों से 24 जिम्मेदार युवा सेना के सदस्यों की नियुक्ति कर यूथ स्क्वॉड को मजबूत किया गया है।

यह टीम शहर के हर कोने में सक्रिय रहकर ड्रग्स बेचने वालों और नशा करने वालों पर नजर रखेगी, मंत्री सरनाईक ने बताया कि जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 9930887578 शुरू किया गया है, जो 24 घंटे उपलब्ध रहेगा, यदि कहीं भी ड्रग पेडलर या नशे से जुड़ी गतिविधि दिखे, ती नागरिक तुरंत सूचना दे सकते हैं।

सूचना मिलते ही यूथ स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगा, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर मीरा भाईंदर के पुलिस आयुक्त और पुलिस निरीक्षकों से चर्चा की है। पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है, साथ ही सरकार भी गंभीर रुख अपनाते हुए ड्रग डीलरों के खिलाफ मकोका जैसे कड़े कानूनों के तहत केस दर्ज करने के निर्देश दे चुकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com