Thane: सीटी निशान पर वोट की अपील, लता गाजेंगी का सर्वांगीण विकास का दावा

Maharashtra Local Body Election: भिवंडी प्रभाग 22(अ) से लता राजू गाजेंगी विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही हैं. उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों पर बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
maharashtra local body elections
महाराष्ट्र निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhiwandi News In Hindi: मनपा शिक्षण मंडल के पूर्व सभापति, अखिल पद्मशाली समाज के वरिष्ठ नेता राजू गाजेंगी की पत्नी लता गाजेंगी प्रभाग 22 (अ) से विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरी हैं। वे तेलुगू, उत्तर भारतीय समर्थकों की टीम के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हैं।

चुनाव जीतकर अविलंब जन समस्याओं के समाधान का वादा करने वाली सीटी चुनाव निशान की स्वच्छ छवि प्रत्याशी लता राजू गाजेंगी सर्वांगीण विकास का भरोसा देकर मतदाताओं से बहुमूल्य वोट (सीटी) पर किए जाने की अपील कर रही हैं।

पूर्व शिक्षण सभापति राजू गाजेंगी ने चुनाव में खड़े भाजपा प्रत्याशियों पर कड़ा तंज कसते हुए कहा कि विगत 8 वर्षों में स्वच्छ पानी, गटर, शौचालय सड़क साफ-सफाई, हेल्थ, शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं देकर जनता को दुखी करने वाले प्रत्याशी आज पानी, सड़क, शौचालय, एंबुलेंस, बराला देवी तालाब के सौंदर्गीकरण की बात कहकर मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी प्रबुद्ध मतदाताओं को कर रहा गुमराह

भाजपा प्रत्याशी के कारनामों के कारण ही मानसरोवर में एसटीपी प्लांट का निर्माण हुआ है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आगामी दिनों में भारी तकलीफ होने के आसार से इनकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा प्रत्याशी क्षेत्र के प्रबुद्ध मतदाताओं को गुमराह कर वोट लेने के लिए साम, दाम, दंड की राजनीति कर रहे हैं।

जनता सब कुछ जानती है। लता गाजेंगी मनपा चुनाव जीतकर प्रभाग 22 (31) क्षेत्र में स्वच्छ पानी आपूर्ति, सड़क, शौचालय, गटर, वराला देवी तालाब की स्वच्छता, सौदर्याकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिसर स्वच्छता, बच्चों का खेल पार्क, हाईमास्क लाइटें, बुजुर्गों को सीनियर सिटीजन क्लब, उत्कृष्ट स्कूल, युवाओं को जिम, लाइब्रेरी जैसी मूलभूत सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए कृतसंकल्प होकर कार्य करेंगी प्रभाग 22 (अ) सीटी प्रत्याशी लता गाजेगी के प्रति वोटरों का एकतरफा झुकाव होने से विरोधियों की नींद हराम होने लगी है।

अखिल पद्मशाली समाज का मिल रहा खुला समर्थन

अखिल पद्मशाली समाज अध्यक्ष रामकृष्ण पोटा बत्तीनी और उपाध्यक्ष भरत गालीपेल्ली सहित परप्रांतीय समाज के तमाम तेलगु, परप्रांतीय वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा लता राजू गाजेंगी के पक्ष में एकजुट होकर समर्थन किया जा रहा है। चुनाव प्रचार में लता राजू गाजेंगी की लोकप्रियता को देखकर तमाम विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com