‘कुत्ते की दुम सीधी नहीं होती, उसे काटना पड़ता है’, सीजफायर उल्लंघन पर बरसे एकनाथ शिंदे, बोले- पाकिस्तान को पता है…
Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस दौरान पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर बड़ी गलती कर दी है। एकनाथ शिंदे ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि पीएम मोदी ने मौका दिया था।
- Written By: प्रिया जैस
एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई)
ठाणे: भारत-पाकिस्तान के बीच बीते दिन 10 मई की शाम 5 बजे सीजफायर लागू किया गया था। लेकिन आतंकियों ने हमला जारी रखा। आतंकियों का आका कहे जाने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और महज साढ़े तीन घंटे में ही सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। पाकिस्तान ने हुए सीमावर्ती जिलों में गोलीबारी करनी शुरू कर दी। श्रीनगर में 4-5 धमाके सुने गए है।
पाकिस्तान के इस रवैये पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी और पाकिस्तान को कुत्ते की दुम बताया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ” पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से बात करके संघर्ष विराम की पहल की थी। दोनों देशों की सहमति से सीजफायर हुआ था। भारत हमेशा जो कहता है वो पूरा करता है। लेकिन पाकिस्तान की ये हरत बेईमानी है।”
एकनाथ शिंदे का बयान
भारत हमेशा अपनी प्रतिबद्धता पूरी करता है। लेकिन पाकिस्तान ने बेईमानी की। पीएम मोदी ने पाकिस्तान को खुद में सुधार करने के लिए शांति वार्ता के तौर पर संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी। पीएम नरेंद्र मोदी जानते थे कि ये पाकिस्तानी ऐसा कुछ करेंगे। इसीलिए उन्होंने संघर्ष विराम का जिक्र तक नहीं किया। पाकिस्तान जानता है कि अगर वे भारत से लड़ेंगे तो हार जाएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
यह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
स्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
मेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
#WATCH | Thane | Maharashtra Dy CM Eknath Shinde says, “Pakistan’s DGMO had initiated the ceasefire by talking to India’s DGMO… India always fulfils its commitment. But Pakistan acted dishonestly… PM Modi had agreed to the ceasefire as an olive branch for Pakistan to reform… pic.twitter.com/GGZlF5d2PP — ANI (@ANI) May 11, 2025
एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, “इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान ने शस्त्रसंधि का उल्लंघन किया है। पीएम मोदी ने उन्हें शस्त्र संधि कर सुधरने की संधि दी थी, लेकिन मुझे नहीं गता वे सुधरेंगे। रात को पाकिस्तान ने भारतीय नागरिकों पर हमले का प्रयास किया लेकिन सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तना की इस हरकत के बाद जरूर सबक सिखाएंगे।
पाकिस्तान कुत्ते की दुम
पाकिस्तान को कुत्ते की दुम बताते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, “पाकिस्तान को पता है कि भारत के साथ लड़ना आसान नहीं है। भारतीय सेना से लड़ेंगे तो हम हारेंगे और हमारा नामोनिशां मिट जाएगा। कुत्ते की दुम सीधी नहीं रहती, तेढ़ी ही रहती है। इसलिए उसको काटना पड़ता है तो ये काटने का काम है। पीएम मोदी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे।”
