-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Maharashtra Politics Uddhav Shiv Sena Does Not Compromise On Its Stand Believes In Fighting
पीठ में छुरा घोंपने वालों से समझौता नहीं करते, पवार की गुगली पर ठाकरे सतर्क, अब महाराष्ट्र में होगा खेला
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में अब जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है। महायुति की खबरों के बीच अब महाविकास अघाड़ी में शुरू अंदरूनी कलह सामने आ रही है, जो बड़ा बदलाव लाने में सक्षम है।

संजय राउत और शरद पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में अब तक महायुति में हलचल होने की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन अब ऐसा नजर आ रहा है कि महाविकास अघाड़ी में भी अंदरूनी कलह शुरू है। हाल ही की बयानबाजी से सामने आ रहा है कि महाविकास अघाड़ी की विरचारधारा नहीं मिल रही है। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे यूबीटी के सांसद संजय राउत ने शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट के एक वर्ग का अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ विलय होने संबंधी अटकलों के बीच राकंपा (शरदचंद्र पवार) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी अपने रुख से कभी समझौता नहीं करती बल्कि लड़ाई करना पसंद करती है।
संजय राउत ने कहा कि शिवसेना यूबीटी के नेताओं के पास सहकारी चीनी मिल और शैक्षणिक संस्थान नहीं हैं, जो राकांपा और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के नेताओं को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार, पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और दोनों गुटों के अन्य नेता शुक्रवार को सातारा में रयत शिक्षण संस्था की बैठक में शामिल हुए। शरद पवार, रयत शिक्षण संस्था के अध्यक्ष हैं।
हम लड़ने में विश्वास रखते हैं – राउत
संजय राउत ने जून 2022 में एकनाथ शिंदे के शिवसेना में विभाजन करने का जिक्र करते हुए कहा, “वे (शरद पवार और अजित पवार) पहले से ही एक साथ हैं। वे हमारे जैसे नहीं हैं। हमारा स्वाभिमानी रुख उन लोगों से हाथ मिलाने का नहीं है, जिन्होंने हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारी सरकार को गिराया, सत्ता और पैसे का दुरुपयोग किया तथा महाराष्ट्र की पीठ में छुरा घोंपा।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार को आगे बढ़ाया, जिन्होंने अपने-अपने दलों के खिलाफ विद्रोह किया तथा महाराष्ट्र को नुकसान पहुंचाया था।
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
हाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
शरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
राम मंदिर चंदा विवाद पर शिंदे का पलटवार: बोले- सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी लूटी गई, तब जांच क्यों नहीं हुई?
सांसद राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली ‘असली’ शिवसेना इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट है कि उसे केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने और विपक्ष को धमकाने वाली प्रवृत्ति से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा, “हम लड़ने वाले लोग हैं। हम समझौता करने वाले लोग नहीं हैं।”
शरद पवार का बयान
शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, “कुछ दल अधिक उदार हैं और कहते हैं कि (विलय करना है या नहीं) निर्णय पार्टी कार्यकर्ताओं से परामर्श के बाद लिया जाना चाहिए।” राज्यसभा सदस्य ने हालांकि जोर देकर कहा कि उन्हें शरद पवार से कोई शिकायत नहीं है। शरद पवार ने इस सप्ताह की शुरुआत में मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि पार्टी के अंदर दो विचार हैं।
Pune News: पुणे एयरपोर्ट पर किया गया एमरजेंसी ब्लैकआउट का अभ्यास, यात्रियों को दिए गए दिशा निर्देश
उन्होंने कहा एक तो यह कि हम फिर से एकजुट हो जाएं (अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ) और दूसरा वर्ग सीधे या परोक्ष रूप से भाजपा के साथ नहीं जाना चाहता। शरद पवार ने कहा था आइए, हम विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल हों और गठबंधन को फिर से संगठित करें।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra politics uddhav shiv sena does not compromise on its stand believes in fighting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














