ठाणे के कोपरी में इमारत के मीटर बॉक्स में भीषण आग, 14 बिजली मीटर खाक, मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Thane Building Fire: ठाणे के कोपरी स्थित पत्रकार सोसायटी की तीन मंजिला इमारत के मीटर रूम में भीषण आग लग गई। हादसे में 14 बिजली मीटर जलकर खाक हो गए, जबकि जनहानि टल गई।
Massive fire in building's meter box in Thane's Kopri: 14 electricity meters gutted
ठाणे इमारत आग हादसासोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Thane Kopri Journalist Society Building Fire Incident: ठाणे के कोपरी इलाके में बुधवार देर रात एक तीन मंजिला आवासीय इमारत के मीटर बॉक्स कक्ष में आग लगने से हड़कंप मच गया।

आग में 14 बिजली मीटर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। राहत की बात रही कि घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

रात 12 बजे मिली आग की सूचना

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी के अनुसार, पत्रकार सोसायटी में आग लगने की सूचना रात करीब 12 बजे मिली। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग, आपातकालीन प्रतिक्रिया दल और बिजली आपूर्ति कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आग इमारत के भूतल पर स्थित उस कमरे में लगी थी, जहां बिजली के मीटर लगे हुए थे। देखते ही देखते आग ने कमरे में लगे 14 मीटर को अपनी चपेट में ले लिया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात 1 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

दमकलकर्मियों ने आग को इमारत की ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने से रोक दिया। इससे आवासीय हिस्से में रहने वाले लोगों को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

Massive fire in building's meter box in Thane's Kopri: 14 electricity meters gutted
MMR में 15 सालों में बनेंगे 30 लाख घर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, सिद्धेश्वर क्लस्टर का भूमिपूजन

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना की जांच की जा रही है।

आग के कारण 14 बिजली मीटर जलने से इमारत की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। घटना के बाद बिजली आपूर्ति कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com