Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानें ‘बिट्टू बॉस’ के 14 दिन से दो वर्ष तक का सफर

  • Written By: Virendra Mishra
Updated On: Nov 03, 2021 | 09:33 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : ठाणे शहर के येऊर में 2 वर्ष पहले एक तेंदुए (Leopard) का छोटा बच्चा मिला था। इस तेंदुए के बच्चे को  विधायक प्रताप सरनाईक (MLA Pratap Sarnaik) ने गोद (Adopted) लेते हुए उसका नाम बिट्टू बॉस रखा था। इतना ही नहीं बिट्टू बॉस के रहने खाने का पूरा खर्च सरनाईक ने उठाया हैं। 2 वर्ष पहले जब बिट्टू मिला था तब उसका वजन केवल 30 ग्राम ही था लेकिन अब बिट्टू लगभग 30 किलो का तंदुरुस्त तेंदुआ हो गया है। हाल ही में प्रताप सरनाईक ने बिट्टू बॉस से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। 

गौरतलब है कि 2 वर्ष पहले ठाणे स्थित येऊर के जंगल के समीप केवल 14 दिन का तेंदुए का बच्चा मिला था। वन विभाग ने बच्चे को उसकी मां से मिलवाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। इस सब के बाद उस बच्चे को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi National Park) में फिरसे लाकर उसकी देखभाल शुरू की गई। इस बात की जानकारी जब विधायक प्रताप सरनाईक को मिली तो उनका दिल भर आया और उन्होंने अपने बेटे पूर्वेश सरनाईक के जन्मदिन पर ही तेंदुए के बच्चे को गोद ले लिया और उसे बिट्टू बॉस नया नाम भी दिया। तब से ही बिट्टू बॉस राष्ट्रीय गांधी उद्यान में रह रहा है और उसका सारा खर्च विधायक प्रताप सरनाईक उठा रहे हैं।

बिट्टू स्वस्थ और तंदुरुस्त है

विधायक प्रताप सरनाईक ने बताया कि किसी बच्चे के सिर से उसकी मां का साया उठ जाना इससे ज्यादा दुःख की बात क्या हो सकती है। उस समय ही मैंने बिट्टू को गोद लेने की सोची थी। अब बिट्टू मेरे परिवार का सदस्य है और मेरे बेटे की तरह है। मैं और मेरा बेटा पूर्वेश वक्त निकालकर बिट्टू से आए दिन मिलते रहते हैं और उसका हाल चाल लेते रहते है। राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान के डॉक्टरों का कहना है कि बिट्टू स्वस्थ और तंदुरुस्त है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे के बिल्डर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, तीर्थ यात्रा के दौरान मांगी 10 करोड़ की फिरौती

नये साल के जश्न में हुई हत्या का ‘वांटेड’ गिरफ्तार, पालघर में छिपा था हत्यारा, संगीत विवाद में ली थी जान

बदलापुर नगर परिषद का 744 करोड़ का बजट पेश, सड़कों का चौड़ीकरण और नए अस्पतालों पर जोर, जानें क्या है खास?

ठाणे में इंजीनियर से 3.15 करोड़ की साइबर ठगी: शेयर बाजार और डॉलर का लालच देकर लगाया चूना

Know the journey of bittu boss from 14 days to two years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2021 | 09:33 PM

Topics:  

  • Adopted
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.