एकनाथ शिंदे करेंगे खेल शिविर का उद्घाटन, डोम्बिवली में भव्य खेल महोत्सव का आयोजन

Dombivli Sports Festival: डोंबिवली में 20 से 29 नवंबर तक खासदार क्रीड़ासंग्राम सीजन 2 का आयोजन होगा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खेल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
khasdar kridasangram season 2 dombivli eknath shinde inauguration
एकनाथ शिंदे(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • खासदार क्रीड़ासंग्राम सीजन 2 का आयोजन 20 से 29 नवंबर तक होगा।

  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री संत सावलाराम महाराज खेल परिसर, डोंबिवली में खेल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

  • महोत्सव में 75,000 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।

Kalyan Lok Sabha Sports Festival: कल्याण लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की पहल पर आयोजित भव्य खेल महोत्सव 'खासदार क्रीड़ासंग्राम सीजन 2' आज से यानी 20 नवंबर से शुरू होगा।

प्रतियोगिताओं का भव्य उद्घाटन शुक्रवार शाम 6 बजे डोंबिवली स्थित संत सावलाराम महाराज खेल परिसर में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा किया जाएगा। 20 से 29 नवंबर तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में 75,000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे और 32 से अधिक खेल स्थलों पर 31 विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

khasdar kridasangram season 2 dombivli eknath shinde inauguration
छत्रपति संभाजीनगर में पानी बचाने को सख्त नियम! हर बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी, वरना होगी कार्रवाई

75 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेने की संभावना

इस वर्ष कल्याण, ठाणे और भिवंडी सहित तीन लोकसभा क्षेत्रों को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। इसमें कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, फुटबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, शतरंज और एथलेटिक्स सहित पारंपरिक और आधुनिक खेल शामिल हैं।

khasdar kridasangram season 2 dombivli eknath shinde inauguration
नासिक TCS धर्मांतरण केस में AIMIM नेता इम्तियाज जलील को बड़ी राहत, कोर्ट ने इस शर्त पर मंजूर की जमानत

31 खेल प्रतियोगिताओं के साथ 10 दिनों का रोमांचक आयोजन

इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को मोबाइल की दुनिया से निकालकर खेल के मैदान की ओर आकर्षित करना, स्थानीय खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की उपस्थिति में महोत्सव का समापन होगा।