Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केदार दिघे और राजन विचारे ध्वजारोहण के लिए शिवसेना की केंद्रीय शाखा में शामिल हुए

  • By Virendra Mishra
Updated On: Aug 15, 2022 | 08:39 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : ठाणे के तालाब पाली परिसर में स्थित शिवसेना (Shiv Sena) के केंद्रीय शाखा में झंडा वंदन को लेकर मध्य रात में होने वाला तनाव आखिरकार टल गया। दरअसल, ठाणे शहर में धर्मवीर आनंद दिघे (Dharamveer Anand Dighe) द्वारा शुरू की गई परंपरा के अनुसार, भारतीय स्वतंत्रता (Indian Independence) के अमृत का जश्न मनाते हुए, ठाणे शहर के केंद्रीय शिवसेना शाखा के परिसर में हर साल मध्यरात्रि ध्वजारोहण (Flag Hoisting) समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान शिंदे समूह और उद्धव ठाकरे समूह के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराइ। 

पुलिस द्वारा इस शाखा में झंडा वंदन नहीं करने को लेकर नौपाडा पुलिस ने ठाकरे समूह के ठाणे के सांसद राजन विचारे, जिला प्रमुख केदार दिघे सहित अन्य शिवसैनिकों को नोटिस भेजा था। लेकिन इस नोटिस की परवाह न करते हुए दोनों ने झंडा वंदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान दोनों गुटों के कार्यकर्ता भी आमने-सामने आ गए और कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। लेकिन दोनों गुटों द्वारा सामंजस्य की भूमिका निभाने के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं बनी। इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद श्रीकांत शिंदे, ठाणे के पूर्व महापौर नरेश म्हस्के और शिंदे समूह के कई नेता भी मौजूद थे। 

गुरुवर्य धर्मवीर आनंद दिघे साहेबांच्या प्रतिवर्षाच्या परंपरेनुसार ठाणे येथील शिवसेना जिल्हा शाखा येथे धाजारोहन सोहळ्यास उपस्थित होतो.
यावेळी उपस्थित नागरीकांना स्वातंत्र्य दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा दिल्या.#independenceday2022 pic.twitter.com/mCrzPJtceG
— Kedar Dighe (@MiKedarDighe) August 15, 2022

कड़े पुलोस बंदोबस्त के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद शिंदे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। नागरिकों में देशभक्ति की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि वह इस अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हैं। शिंदे ने यह भी कहा कि आनंद दिघे को खुशी है कि यह परंपरा ठाणे में शुरू की गई है। जिसमें सभी शिवसैनिक हिस्सा ले सकते है। 

भारतीय स्वातंत्र्याचा अमृत महोत्सव साजरा करत असताना गुरुवर्य धर्मवीर आनंद दिघे साहेबांनी ठाणे शहरात सुरू केलेल्या परंपरेनुसार ठाणे शहर मध्यवर्ती शिवसेना शाखेच्या प्रांगणात दरवर्षीप्रमाणे यंदाही मध्यरात्री ध्वजारोहणाचा सोहळा संपन्न#स्वातंत्र्यदिन #IndiaAt75  #AzadiKaAmritMahotsav pic.twitter.com/xnwXLlncwc — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 14, 2022

मंत्री अपने विभाग की जिम्मेदारी ठीक से निभाएंगे: शिंदे

मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 18 विधायकों ने भी शपथ ली है। इसके बाद उन्हें खातों का आवंटन कर दिया गया है। विभागों के आवंटन को लेकर मंत्रियों में नाराजगी के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर किसी भी प्रकार की नाराजगी नहीं है। इसलिए जिस मंत्री को विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, वह जरूर महाराष्ट्र की जनता को इंसाफ दिलाएंगे। साथ ही शिंदे ने कहा कि एक बार मंत्री बनने के बाद, वह किसी विशेष क्षेत्र का मंत्री नहीं होता, वह राज्य का मंत्री होता है। इसलिए नाराजगी का सवाल ही पैदा नहीं होता।

Kedar dighe and rajan vichare join in shiv sena central branch for flag salutation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 15, 2022 | 08:39 PM

Topics:  

  • Rajan Vichare

सम्बंधित ख़बरें

1

Thane News: नमो ब्रांड से नहीं बहकेंगे मतदाता, भाजपा पर बरसे राजन विचारे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.