

रितेश मिश्रा और नीरज झा पवई से पकड़े गए।
12.15 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप।
3.27 लाख रुपये का सामान बरामद।
ऐप पर खरीदी गई 4.81 लाख रुपये से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी जब्त।
Two Arrested In Thane: भवानी गोल्ड के मालिक महेंद्र सिंह के 12.15 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में काशीमीरा क्राइम डिटेक्शन सेल-1 ने दो आरोपियों को पवई, मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रितेश जयप्रकाश मिश्रा और नीरज मनीषचंद्र झा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर को दुकान के कर्मचारी रमाकांत शुक्ला मलाड से 12.15 लाख रुपये नकद लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में उनके साथ आए दोनों दोस्तों ने नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। शिकायत पर काशीमीरा पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 318(4), 316(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जांच में पता चला कि आरोपी इंदौर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रह रहे थे। बीते सोमवार की रात पुलिस ने उन्हें पवई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो सोने की चेन, आईपैड, एयरपॉड, आईफोन-11, ट्रॉली बैग और 3,000 रुपये नकद सहित 3.27 लाख रुपये का सामान जब्त किया। इसके अलावा कॉइनडीसीएक्स ऐप पर खरीदी गई 4,81,918 रुपये की क्रिप्टोकरेंसी भी जब्त की गई है।
भवानी गोल्ड से जुड़े 12.15 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। काशीमीरा क्राइम डिटेक्शन सेल-1 की टीम ने जांच के दौरान आरोपियों की तलाश की और उन्हें मुंबई शहर के पवई इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की चेन, आईपैड, एयरपॉड, आईफोन-11, ट्रॉली बैग और नकदी सहित 3.27 लाख रुपये का सामान जब्त किया।
इसके अलावा कॉइनडीसीएक्स ऐप के जरिए खरीदी गई 4,81,918 रुपये की क्रिप्टोकरेंसी भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई में क्राइम डिटेक्शन सेल-1 की टीम की अहम भूमिका रही। मामले की आगे की जांच काशीमीरा पुलिस कर रही है, ताकि कथित धोखाधड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।