UP से 8 लाख रुपये का गांजा लेकर ठाणे आए दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी

Thane Ganja Smuggling Case: उल्हासनगर के शांतिनगर इलाके में मध्यवर्ती पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार कर करीब 15 किलो गांजा जब्त किया। इसकी कीमत 7 से 8 लाख रुपये बताई गई है।
Ulhasnagar Ganja Smuggling Case Two UP Men Arrested With 15 Kg Cannabis
ठाणे में गांजा तस्करी का मामला(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मध्यवर्ती पुलिस ने उल्हासनगर के शांतिनगर इलाके में उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया।

  • आरोपियों के पास से करीब 15 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 7 से 8 लाख रुपये बताई गई है।

  • पुलिस जांच कर रही है कि गांजा किसे सप्लाई किया जाना था और तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन शामिल हैं।

Two UP Men Arrested With 15 Kg Cannabis: उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र के उल्हासनगर शहर में गांजा तस्करी करने आए दो गांजा तस्करों को मध्यवर्ती (सेंट्रल) पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दोनों के पास से पुलिस ने करीब 15 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से शहर में नशे की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से दो गांजा तस्कर युवक बड़े पैमाने पर गांजा लेकर उल्हासनगर आने वाले हैं, ऐसी गोपनीय जानकारी मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के डीपी पथक को मिली थी।

कैसे पकड़े गये तस्कर?

जानकारी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे के मार्गदर्शन में मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली और पुलिस निरीक्षक शीतल वाघमारे के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों तरुण विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन के पीछे बाजू से उतरकर शांतिनगर परिसर से जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन पर नजर रखी। सही मौका देखकर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी में करीब 15 किलो गांजा जब्त किया गया। बाजार में इसकी कीमत 7 से 8 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के नाम सौरभ वीरेंद्र पांडे (उम्र 23) और आकाश अरविंद साहनी (उम्र 25) हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सौरभ पांडे चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील के परसरावत देवईपुर गांव का रहने वाला है, जबकि आकाश साहनी मऊ जिले के मऊगंज तहसील के डिगवा गांव का निवासी है।

गांजा किसे सप्लाई करने वाले थे आरोपी?

उत्तर प्रदेश से लाया गया यह गांजा उल्हासनगर में किसे सप्लाई किया जाना था, आरोपी शहर में किसके संपर्क में थे, और इस तस्करी में और कौन शामिल है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। गांजा की पूर्ववत की साख और आगे के इंटर-स्टेट संपर्क का पता लगाने पर पुलिस ने जोर दे रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक शीतल वाघमारे, पुलिस उपनिरीक्षक बालासाहेब कोकणे, पुलिस कर्मचारी सुभाष सूर्यवंशी, जितेंद्र चौधरी, किशोर काले, प्रशांत धुले और अनिल धुले ने हिस्सा लिया। मध्यवर्ती पुलिस थाने की डीपी पथक ने यह कार्रवाई की।

जानकारी देते हुए उल्हासनगर पुलिस परिमंडल 4 के पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने बताया कि मध्यवर्ती पुलिस थाने की डीपी पथक को दोनों व्यक्ति उत्तर प्रदेश से करीब 10 से 15 किलो गांजा लेकर आ रहे हैं, ऐसी गोपनीय जानकारी मिली थी।

इसी जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से गांजा जब्त किया गया। ठाणे शहर पुलिस की नशा विरोधी कार्रवाई की रणनीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी, ऐसा गोरे ने पत्रकारों को दिए गए अपने बयान में स्पष्ट किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com