कल्याण में संपत्ति विवाद में खूनी वारदात: बेटे ने पिता और भाई पर चलाई गोली, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार

Kalyan Crime News: कल्याण के टिटवाला में जमीन विवाद के चलते युवक ने पिता और भाई को मारी गोली। आरोपी कल्पेश शेलार गिरफ्तार, कल्याण सेशन कोर्ट में पेश।
In Kalyan’s Guravalipada, a son shot his father and brother amid a property dispute
ठाणे जिले पुलिस स्टेशनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कल्याण के गुरवलीपाडा में संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता और भाई को गोली मारी।

  • गोली लगने से दोनों घायल, निजी अस्पतालों में इलाज जारी।

  • आरोपी कल्पेश शेलार कुछ ही घंटों में गिरफ्तार।

Kalyan Property Dispute Firing Case: ठाणे जिले के कल्याण तालुका में संपत्ति विवाद को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। टिटवाला के पास गुरवलीपाडा इलाके में एक व्यक्ति ने अपने ही पिता और भाई पर गोली चला दी।

इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जमीन और संपत्ति को लेकर हुआ विवाद

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान कल्पेश बलिराम शेलार के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने जमीन और संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद अपने पिता बलिराम शेलार और भाई भरत शेलार पर गोली चलाई।

इस हमले में बलिराम शेलार के पेट में गोली लगी, जबकि भरत शेलार के कंधे पर गोली लगी। गोलीबारी के बाद दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक का इलाज कल्याण के निजी अस्पताल में, जबकि दूसरे का इलाज ठाणे जिले के निजी अस्पताल में जारी है।

In Kalyan’s Guravalipada, a son shot his father and brother amid a property dispute
Mumbai Train Update: 13-14 नवंबर की रात खर्डी-कसारा के बीच बंद रहेंगी लोकल ट्रेनें, एक्सप्रेस भी प्रभावित

सफेद कार से फरार हुआ आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कल्पेश शेलार सफेद रंग की कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चलाया और कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश

इस मामले में कल्याण तालुका पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 101 के तहत मामला दर्ज किया गया है। टिटवाला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धनंजय पोरे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कल्याण सत्र न्यायालय में पेश किया गया है।

In Kalyan’s Guravalipada, a son shot his father and brother amid a property dispute
NCP विलय पर सुनेत्रा पवार का पहला बयान: बोलीं- वक्त आने पर सबको पता चल जाएगा, मर्जर की अटकलें तेज

पारिवारिक विवाद में गोलीबारी से इलाके में दहशत

एक ही परिवार के तीन सदस्यों के बीच संपत्ति को लेकर हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंचने से गुरवलीपाडा के नागरिकों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच में विवाद की वजह, गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियार और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।