Mumbai Train Update: 13-14 नवंबर की रात खर्डी-कसारा के बीच बंद रहेंगी लोकल ट्रेनें, एक्सप्रेस भी प्रभावित

Mumbai Train: मध्य रेलवे आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन और कसारा यार्ड विस्तार के लिए दो रातों में ब्लॉक लेगा। इस दौरान खर्डी-कसारा के बीच लोकल सेवाएं बंद रहेंगी और कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी।
Mumbai Local Train Schedule Update
मध्य रेलवे लोकल ट्रेन सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कसारा में 13 और 14 नवंबर की रात 11:10 से 1:40 बजे तक रेल ब्लॉक रहेगा।

  • खर्डी-कसारा के बीच लोकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी, कुछ ट्रेनें आसनगांव और खर्डी तक ही चलेंगी।

  • कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें 20 से 25 मिनट तक नियंत्रित की जाएंगी।

Mumbai Local Train Schedule Update: मध्य रेलवे की ओर से आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना और कसारा यार्ड में अप यार्ड लाइन के विस्तार का काम किया जा रहा है। इस कार्य के लिए कसारा में 13 और 14 नवंबर की मध्यरात्रि को पोस्ट नॉन-इंटरलॉकिंग और पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

इसके चलते खर्डी-कसारा रेलखंड के बीच उपनगरीय लोकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जबकि कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को 20 से 25 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।

रात्रिकालीन ब्लॉक

मध्य रेलवे के अनुसार पहला ब्लॉक 13/14 नवंबर (शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि) और दूसरा ब्लॉक 14/15 नवंबर (शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि) को संचालित होगा। दोनों दिन ब्लॉक का समय रात 11.10 बजे से देर रात 1.40 बजे तक रहेगा। इस दौरान खर्डी-कसारा के बीच अप मेन लाइन और तीसरी लाइन पर कार्य किया जाएगा।

इन एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ेगा असर

ब्लॉक के कारण डाउन दिशा की कई एक्सप्रेस ट्रेनों को कसारा में 20 से 25 मिनट तक रोका या नियंत्रित किया जाएगा। 13/14 नवंबर को एलटीटी-सूबेदारगंज अमृत भारत एक्सप्रेस और एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस प्रभावित होंगी।

वहीं, दोनों रातों में सीएसएमटी-हावड़ा, एलटीटी-बनारस, सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल, एलटीटी-पाटलिपुत्र, सीएसएमटी-अमृतसर, सीएसएमटी-बनारस महानगरी और एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस को नियंत्रित किया जाएगा। 14/15 नवंबर की रात एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी।

Mumbai Local Train Schedule Update
शिवसेना का दिवाली उपहार वितरण: चेंबूर में बाबुभाई भवानजी ने बांटी सामग्री, किसानों के लिए 7.69 लाख राशन किट

खर्डी-कसारा के बीच नहीं चलेंगी लोकल ट्रेनें

दोनों ब्लॉक की अवधि में खर्डी और कसारा के बीच उपनगरीय लोकल सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। ब्लॉक से पहले कसारा के लिए अंतिम डाउन लोकल N31 सीएसएमटी से रात 8.44 बजे रवाना होगी।

ब्लॉक के बाद पहली डाउन लोकल N35 रात 11.05 बजे सीएसएमटी से चलेगी, जिसे ब्लॉक पूरा होने तक खर्डी में नियंत्रित किया जाएगा। इसी तरह, कसारा से सीएसएमटी के लिए अंतिम लोकल N36 रात 10 बजे रवाना होगी। ब्लॉक के बाद पहली अप लोकल N2 अगले दिन सुबह 3.51 बजे कसारा से प्रस्थान करेगी।

Mumbai Local Train Schedule Update
टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग मामला: 5 आरोपियों की पुलिस हिरासत 16 नवंबर तक बढ़ी, सुनेहा पंडित से होगी पूछताछ

आसनगांव और खर्डी में ही समाप्त होंगी कुछ लोकल

  • रात 9.32 बजे के बाद सीएसएमटी से कसारा जाने वाली लोकल ट्रेनों को आसनगांव में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वहीं, रात 11.05 बजे सीएसएमटी से कसारा जाने वाली लोकल खर्डी तक ही चलेगी।

  • मध्य रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों का ध्यान रखने की अपील की है।