ठाणे: कल्याण हिट एंड रन केस में मर्सिडीज चालक ओमिल गायकर गिरफ्तार, 25 वर्षीय सुनील कोली की हुई थी मौत

Kalyan Nikki Nagar Hit And Run Case: कल्याण पश्चिम के निक्की नगर में तेज रफ्तार मर्सिडीज की टक्कर से 25 वर्षीय सुनील कोली की मौत हो गई। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने चालक ओमिल गायकर को गिरफ्तार किया।
Kalyan Nikki Nagar Hit And Run Mercedes Driver Arrested
मृतक सुनील कोली (25 वर्ष)(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 21 तारीख को सुबह करीब 5 से 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सुनील कोली को कार ने टक्कर मार दी।

  • खड़कपाड़ा पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच के बाद चालक को गिरफ्तार कर मर्सिडीज (MH-05 EV 3200) जब्त की।

  • कार पर विधानसभा सदस्य का स्टीकर लगा होने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Thane Hit And Run Mercedes Driver Arrested: ठाणे जिले के कल्याण पश्चिम निक्की नगर हिट एंड रन केस में लग्जरी कार के चालक ओमिल गायकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार, 21 तारीख को सुबह करीब 5 से 6 बजे एक पैदल राहगीर सुनील कोली (25) की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई थी। हादसे के बाद बेरहम कार चालक मौके से फरार हो गया था।

सुनील कोली मॉर्निंग वॉक पर निकला था

एक्सीडेंट के बाद कार चालक फरार हो गया और पुलिस ने CCTV फुटेज चेक किए जिसके जरिए मर्सिडीज कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। कल्याण पश्चिम के निक्की नगर इलाके में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से 25 साल के युवक की मौत हो गई।

एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में मरने वाले युवक की पहचान सुनील कोली के तौर पर हुई है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि सुनील सड़क के किनारे बने तोरणद्वार में जा गिरा।

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे सुनील

मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याण पश्चिम के निक्की नगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 5 से 6 बजे 25 वर्षीय सुनील कोली मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील उछलकर सड़क किनारे बने तोरणद्वार के अंदर जा गिरा।

Kalyan Nikki Nagar Hit And Run Mercedes Driver Arrested
OC होने के बावजूद सोसायटी की दीवार तोड़ी? ठाणे के बदलापुर में नगर परिषद की कार्रवाई पर नागरिकों के सवाल

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति देखने की कोशिश की। बाद में सुनील का शव सड़क किनारे लगे होर्डिंग के पास तोरणद्वार के अंदर मिला। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में चिंता का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ड्राइवर ओमिल गायकर पुलिस की हिरासत

ठाणे पुलिस द्वारा जब CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश की गई, राजेंद्र खेडकर (सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर खड़कपाड़ा) द्वारा मर्सिडीज MH-05 EV 3200 ज़ब्त कर ली और ड्राइवर ओमिल गायकर को हिरासत में लेकर पूरी जांच शुरू कर दी गई है।

Kalyan Nikki Nagar Hit And Run Mercedes Driver Arrested
Fire Safety: दिवाली पर पुणे अग्निशमन विभाग अलर्ट, अफसरों की छुट्टियां रद्द; पटाखे जलाने के लिए सख्त गाइडलाइन

मर्सिडीज पर विधानसभा सदस्य का स्टीकर लगा है, इसलिए सबका ध्यान इस बात पर है कि पुलिस राजनीतिक कनेक्शन वाले आरोपियों के ख़िलाफ़ कैसे कार्रवाई करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com