डोंबिवली-उल्हासनगर में जनता दरबार में गरजे सांसद, लंबित कामों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश

Kalyan MP Janta Darbar Action: कल्याण लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनता दरबार में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने सैकड़ों शिकायतें सुनकर अधिकारियों को मौके पर ही सख्त निर्देश दिए।
Dr Shrikant Shinde
डॉ श्रीकांत शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Shrikant Shinde Public Grievance Meeting: 'खासदार आपसे मिलने जनता दरबार' कार्यक्रम में इस बार शिकायतें सुनने के साथ-साथ कार्रवाई का सख्त संदेश भी देखने को मिला।

कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने डोंबिवली औरउल्लासनगर में आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समस्याओं को सुलझाने का संबंधित विभागों के अधिकारियों को ताबड़तोड़ निर्देश दिए।

पानी, सड़क, स्वास्थ्य हर मुद्दे पर सीधे आदेश

उल्हासनगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में नागरिकों ने पानी सप्लाई, सड़कों की हालत, स्वास्थ्य सेवाओं और महापालिका के कामकाज से जुड़े कई लंबित मुद्दे उठाए। सांसद ने एक-एक शिकायत पर सीधे अधिकारियों को फोन और निर्देश देकर मामलों को तुरंत हल करने के आदेश दिए। कई मामलों में संबंधित विभागों को समय सीमा तय कर काम पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

डोंबिवली में भी सख्त रुख

डोंबिवली में शिवसेना मध्यवर्ती शाखा में आयोजित जनता दरबार में भी सांसद का वही सख्त अंदाज देखने को मिला। यहां भी उन्होंने महापालिका और जिला प्रशासन के अधिकारियों को लंबित कामों में देरी पर नाराजगी जताई और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन की जवाबदेही तय

जनता दरबार के दौरान कई पुराने और प्रलंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए, जिससे कई फाइलों को तुरंत गति मिली। इस पहल से मनपा प्रशासन की जवाबदेही भी तय होती नजर आई।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

डोंबिवली में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में विधायक राजेश मोरे, महापौर हर्षाली चौधरी, वरिष्ठ नगरसेवक विश्वनाथ राणे समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यहीं उल्हासनगर में नगरसेवक अरुण आशान और राजेंद्र चौधरी सहित स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com