Water Crisis: कल्याण-डोंबिवली में हर हफ्ते ‘No Water Day’, 1 मई से 24 घंटे पानी बंद
Kalyan Dombivli No Water Day: कल्याण-डोंबिवली सहित ठाणे और मुंबई में 1 मई से हर हफ्ते एक दिन 24 घंटे पानी सप्लाई बंद रहेगी। प्रशासन ने सीमित जल भंडार को अगस्त तक बचाने के लिए यह फैसला लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
जल संकट (सौ. सोशल मीडिया ) फाइल फोटो
Kalyan Dombivli No Water Day Weekly: कल्याण-डोंबिवली समेत ठाणे और मुंबई क्षेत्र में पानी संकट को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से हर हफ्ते एक दिन 24 घंटे के लिए पानी सप्लाई पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
यह निर्णय केवल शहरी इलाकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू होगा। इससे लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने की संभावना है।
बांधों में घटता जल स्तर चिंता का कारण
अधिकारियों के अनुसार, बदलापुर के पास स्थित बारवी डैम में करीब 44% और आंध्रा डैम में लगभग 46% पानी शेष है। बारिश में देरी की आशंका के कारण उपलब्ध पानी को अगस्त तक बचाकर रखना चुनौती बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कारगिल से कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड दौड़, ठाणे पहुंचे अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी, रोजाना 70 से 80 Km दौड़ रहें हैं
नागपुर में आंधी-तूफान का ‘डबल अटैक’; बिजली गुल होने से जलापूर्ति ठप, सभी 10 जोन की 51 पानी टंकियां प्रभावित
छत्रपति संभाजीनगर में शुरू होते ही नई जलापूर्ति योजना ठप, मुख्य पाइपलाइन का वाल्व खराब होने से मचा हाहाकार
नाला सफाई सिर्फ 35% पूरी, भिवंडी मनपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; मुख्यमंत्री से जांच की मांग
मांग ज्यादा, सप्लाई कम
आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्र में रोजाना लगभग 1200 एमएलडी पानी की जरूरत है, जबकि वास्तविक खपत 1400-1500 एमएलडी तक पहुंच रही है। इसके अलावा करीब 15% पानी गाद में चला जाता है, जिससे उपलब्ध स्टॉक तेजी से घट रहा है।
7% पानी कटौती लागू
प्रशासन ने मनपा, एमआईडीसी और सिंचाई विभाग के साथ बैठक कर करीब 7% पानी कटौती लागू करने का निर्णय लिया है। इसका सीधा असर नागरिकों की दैनिक जरूरतों पर पड़ेगा।
अगले 3-4 महीने होंगे चुनौतीपूर्ण
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले कुछ महीने पानी के लिहाज से कठिन रहेंगे। यदि समय पर अच्छी बारिश नहीं हुई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
ये भी पढ़ें :- Pune Municipal Corporation सभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, भाजपा ने प्रस्ताव ठुकराया
पानी बचाना ही एकमात्र उपाय
लघु सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संग्रामसिंह रावल के अनुसार, वर्तमान जल भंडार को अगस्त तक चलाना जरूरी है। ऐसे में नागरिकों को पानी का सोच-समझकर उपयोग करने की अपील की गई है।
