Viral Video: ठाणे के हाजी मलंग दरगाह के बाहर लगे जय श्री राम के नारे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण क्षेत्र में हाजी मलंग दरगाह के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग दरगाह के बाहर भगवा झंडा लेकर जय श्री राम के नारे लगाते नजर आ रहे है।
- Written By: प्रिया जैस
हाजी मलंग दरगाह का वीडियो वायरल (सौजन्य-एक्स)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण क्षेत्र में हाजी मलंग दरगाह पर उर्स जारी है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़के भगवा झंडा लेकर दरगाह के बाहर जय श्री राम के नारे लगाते दिखाई दे रहे है। लेकिन इस बात की कोई जानकारी साफ नहीं हो पा रही है कि ये वीडियो कितना पुराना है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हाजी दरगाह के बाहर का जय श्री राम लिखा हुआ है और लड़के जय श्री राम का नारा भी लगाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में पीछे गाना भी लगा हुआ है, ‘हे भवानी शक्ति दे मलंग गड को मुक्ति दे’।
वीडियो वायरल
इस वीडियो में देखने वाली खास बात यह है कि वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी पीछे खड़ा है, जो पूरे मंजर को देख रहा है लेकिन कोई कदम नहीं उठा रहा है। नारे लगाने वाले लोगों का कहना है कि यह दरगाह नहीं है एक मंदिर है, वहीं दरगाह कमेटी ने इन दावों का खंडन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘एक दूल्हा, तीन दुल्हन’! यूपी की तीन बहनों की शादी का VIDEO वायरल, सच जानकर लोग रह गए हैरान
₹55 हजार का ट्राइपॉड टूटा, एयरलाइन ने दिए सिर्फ ₹5 हजार! फिल्ममेकर का VIDEO वायरल, लोगों ने उठाए सवाल
अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
पहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल
लोकेशन : कल्याण, ठाणे,महाराष्ट्र हाजी मलंग दरगाह पर उर्स के मौके पर हिंदू संगठन दरगाह की जगह मंदिर होने का दावा करते हुए दरगाह परिसर में हे भवानी शक्ति दे मलंग गड को मुक्ति दे जैसे नारे लगाए दरगाह ट्रस्ट का कहना है यह कोई मंदिर नहीं है pic.twitter.com/BNqTvubb1i — The Muslim (@TheMuslim786) February 14, 2025
हाजी मलंग दरगाह मामला
हाजी मलंग दरगाह को लेकर हिंदुओं का एक वर्ग यह दावा करता है कि यह मंदिर है, वहीं मुसलमानों का एक गुट कहता है कि यह एक दरगाह है। बता दें कि मलंग गढ़ एक पहाड़ी किला है जो माथेरान हिल रेंज, ठाणे जिले, महाराष्ट्र में मौजूद है। मुसलमान इसे हाजी मलंग की दरगाह मानते हैं।
कौन थे हाजी मलंग?
हज़रत हाजी अब्दुल रहमान, हाजी मलंग के नाम से काफी प्रख्यात नाम हैं। वह नाला राजा के शासनकाल में अपने कुछ अनुयायियों के साथ भारत आए थे। उन्होंने भारत में अपनी मिशनरी गतिविधियां भी कीं और बाद में उन्हें भारत की स्थानीय आबादी के बीच सूफी संत के तौर पर मान्यता मिली थी।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मलंग-गढ़ किले का नाम उन्ही के सम्मान में रखा गया है। उनकी कब्र (सूफी मकबरा) मुंबई के (कल्याण) में मौजूद है। हाजी मलंग की दरगाह सभी जाति, पंथ और समाजों के तीर्थयात्रियों को आकर्षित करती है। दरगाह के पास उनके अनुयायियों की पांच (5) मज़ारें हैं जिन्हें पंच पीर के रूप में जाना जाता है।
