Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे जिले में बीजेपी की ओर से पुलिस नोटिस की होली

  • By दिपक.पांडे
Updated On: Mar 13, 2022 | 09:21 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नवी मुंबई / उल्हासनगर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा (Legislative Assembly) में विपक्ष के मौजूदा नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने राज्य में कई घोटालों का पर्दाफाश करते हुए राज्य की आघाडी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसे लेकर राज्य की आघाडी सरकार (Aghadi Sarkar) ने बदले की भावना से फडणवीस को पुलिस द्वारा नोटिस भेजी। जिसके विरोध में भाजपा के उत्तर रायगढ़ जिला अध्यक्ष विधायक प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में नवीन पनवेल की खंदा कॉलोनी में उक्त नोटिस की होली जलाई गई।

नवीन पनवेल की खांदा कॉलोनी स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर उक्त नोटिस की प्रतियों की होली भाजपाइयों ने जलाई। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश सदस्य बालासाहेब पाटिल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत पाटिल, पनवेल मनपा की उप महापौर सीताई पाटिल, भाजपा पनवेल शहर अध्यक्ष जयंत पगड़े, महिला मोर्चा तालुका अध्यक्ष रत्नप्रभा घरात, नगरसेवक अनिल भगत, चारुशीला घरत, गोपीनाथ मुंडे, संजय जैन, श्रीनिवास कोदरू, मोतीलाल कोली, भीमराव पोवार, महिला मोर्चा खांदा कॉलोनी अध्यक्ष राखी पिंपले सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

वाशी में फाड़ी नोटिस की प्रतियां

फडणवीस को पुलिस द्वारा दी गई नोटिस के विरोध में बीजेपी के नवी मुंबई जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत के नेतृत्व में वाशी स्थित शिवाजी चौक में राज्य की महाविकास आघाडी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपाइयों ने पुलिस द्वारा  फडणवीस को भेजी गई नोटिस की प्रतियों को फाड़ कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री विजय घाटे, संपत शेवाले, जयवंत सुतार, रवींद्र इथापे, संकेत डोके, सुहासिनी नायडू समेत भाजपा के तामत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष घरत ने मीडिया को बताया कि राज्य की महाविकास आघाडी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, उसके कई मंत्री जेल में हैं, भाजपा द्वारा राज्य सरकार के काले कारनामों को उजागर किया जा रहा है, इसी बात से महाविकास आघाडी सरकार बौखलाई हुई है।

उल्हासनगर में बीजेपी ने राज्य सरकार के निर्णय का किया विरोध

वहीं उल्हासनगर में फोन टेपिंग मामले में नेता प्रतिपक्ष  देवेंद्र फडणवीस को पुलिस विभाग द्वारा दी गई नोटिस का विरोध उल्हासनगर के भाजपाइयों ने भी किया। रविवार को स्थानीय नेहरू चौक में भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नोटिस की ज़ेरॉक्स कॉपी फाड के धरना आंदोलन किया।

आंदोलन में विधायक कुमार आयलानी,भाजपा जिला अध्यक्ष जमनू पुरसवानी,  पूर्व महापौर मीना आयलानी, नगरसेवक महेश सुखरमानी, अर्चना करणकाले, मंगला चांडा, अजित सिंग लबाना, राम चार्ली परवानी, होम नारायण वर्मा, ओबीसी सेल अध्यक्ष सुभाष तनावडे, साऊथ सेल अध्यक्ष सुरेश परिमल, उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष फुलचंद यादव, कामगार सेल अध्यक्ष ऋषीकेश मिश्रा, विक्की मेंगवानी, चंद्रशेखर यादव, सुरेश रुपचंदानी,अमित वाधवा, दिनेश जवारानी,  स्नेहलता कलशेट्टी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित मेहरोलिया व भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Holi of police notice from bjp in thane district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2022 | 09:21 PM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis
  • Holi
  • Maharashtra
  • Navi Mumbai
  • Police Notice
  • Ulhasnagar

सम्बंधित ख़बरें

1

अवैध नशीली दवाइयों की विक्री पर बड़ी कार्रवाई, 20,800 रुपए की नशीली गोलियों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

2

रामपुर में अवैध मांस बिक्री पर भड़कीं महिलाएं: सरपंच निकिता झाड़े के नेतृत्व में थाने का घेराव

3

साल का 46वां शिकार, तेंदुए के हमले में मजदूर की मौत, मोहुर्ली जंगल इलाके में मचा हड़कंप

4

बेमौसम बारिश के बाद अब वन्यजीवों का कहर: सौर ऊर्जा और शॉक मशीन योजना में उलझा चंद्रपुर का किसान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.