PM मोदी की अपील पर CM मोहन ने अपने कारकेड में घटाई वाहनों की संख्या, 13 की जगह अब सिर्फ 8 गाड़ियां चलेंगी
CM Mohan Yadav Convoy Reduced: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी की अपील के बाद बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने अपने कारकेड घटा दिया है। अब सीएम के काफिले में 13 की जगह सिर्फ 8 गाड़ियां चलेंगी।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बड़ा फैसला लेते हुए अपने कारकेड में वाहनों की संख्या कम कर दी है। राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और मितव्ययता अपनाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री यादव ने सोमवार को आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में मंत्रियों से वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन की बचत करने तथा सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में वाहनों का कम से कम उपयोग किया जाना चाहिए।
सीएम के काफिले में अब केवल 8 वाहन
सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री के कारकेड में पहले की तरह 13 वाहन नहीं, बल्कि केवल 8 वाहन ही शामिल रहेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान वाहन रैलियों के आयोजन पर भी रोक रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर से चलने वाली बसों में तोड़फोड़, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में मंथन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए बेहतर प्लानिंग के निर्देश
निर्मला सप्रे दलबदल मामला: कांग्रेस को हाईकोर्ट से लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी
NCERT पुस्तकों की पायरेसी पर घमासान, कांग्रेस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई की मांग
मंत्रियों और निगम-मंडलों को भी सादगी के निर्देश
राज्य सरकार ने सभी मंत्रियों को यात्रा के दौरान न्यूनतम वाहनों के उपयोग के निर्देश दिए हैं। वहीं नव नियुक्त निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी सादगी के साथ कार्यभार ग्रहण करने और वाहन रैली आयोजित नहीं करने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें क्या है प्लान
सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझावों के अनुरूप मध्यप्रदेश सरकार शासकीय कार्यों में मितव्ययता को बढ़ावा देगी। उन्होंने मंत्रियों, पदाधिकारियों और आम नागरिकों से अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने तथा सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील की है।
