-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Hawkers Are Out Of Action At Ambernath Station The Municipal Corporation Demolition Work To Remove Illegal Encroachments
अंबरनाथ स्टेशन पर फेरीवालों की छुट्टी! नपा ने तोड़ू कार्रवाई कर हटाए अवैध कब्जे
- Written By: सोनाली चावरे
Thane News: अंबरनाथ नपा प्रशासन ने स्टेशन के पूर्व और पश्चिम दोनों ओर अवैध फेरीवालों, टपरी और हाथगाड़ी वालों पर बड़ी कार्रवाई की। जिससे नागरिकों को बढ़ी राहत मिली और रास्ता साफ हुआ।

ठाणे रेलवे स्टेशन (pic credit; social media)
Thane Railway Station: अंबरनाथ रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध फेरीवालों और टपरी वालों का कब्जा लंबे समय से नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। रोज़ाना स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को इन फेरीवालों की वजह से जाम और अव्यवस्था झेलनी पड़ती थी। आखिरकार अंबरनाथ नगर परिषद प्रशासन ने इस अव्यवस्था पर सख्ती दिखाते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की।
मुख्याधिकारी उमाकांत गायकवाड़ के मार्गदर्शन में नपा के तोड़ू दस्ते ने स्टेशन के दोनों ओर – पूर्व और पश्चिम – एक साथ अभियान चलाया। तोड़ू दस्ते के इंचार्ज नरेंद्र संखे और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध स्टॉल, हाथगाड़ियां और टपरियां हटवा दीं। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा ताकि किसी तरह की अड़चन न आए।
कार्रवाई के बाद स्टेशन के दोनों ओर का नज़ारा पूरी तरह बदल गया। जहां पहले अवैध कब्जों से पैदल चलने वालों को जगह तक नहीं मिलती थी, वहीं अब रास्ते साफ नज़र आ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अब न केवल स्टेशन तक पहुंचना आसान होगा बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
इसे भी पढ़ें- भांडुप में Bombay High Court के आदेश की धज्जियां! फेरीवालों का कब्ज़ा, अधिकारी मौन
हालांकि, फेरीवालों की ओर से इस कार्रवाई का विरोध भी देखने को मिला। उनका कहना है कि यह उनका रोज़गार छीनने जैसा है। कुछ ने तो आरोप लगाया कि नगर परिषद बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए सीधे तोड़फोड़ कर रही है। लेकिन अधिकारियों का साफ कहना है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद फेरीवाले कब्जा हटाने को तैयार नहीं थे, इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा।
नगर परिषद ने संकेत दिया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। खासकर सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन का कहना है कि शहर की सड़कों और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों को अवैध कब्जों से मुक्त कराना ज़रूरी है ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और आसान रास्ता मिल सके।
अंबरनाथ के नागरिकों को उम्मीद है कि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन का अभियान न रहकर आगे भी जारी रहेगी। अगर ऐसा होता है तो स्टेशन और आसपास के इलाकों की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है।
Hawkers are out of action at ambernath station the municipal corporation demolition work to remove illegal encroachments
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘अत्यंत पीड़ादायक है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का पहला बयान, बोले- आय-व्यय का पूरा हिसाब सुरक्षित
Jul 05, 2026 | 08:52 PMनवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: शिवराज सिंह और हरदीप पुरी देंगे विकसित भारत का पूरा रोडमैप
Jul 05, 2026 | 08:51 PMअंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी में दिखा परिवार का प्यार, जान्हवी ने निभाई रस्म, अर्जुन संग इमोशनल पल ने जीता दिल
Jul 05, 2026 | 08:37 PMMP में बनेगी घातक मिसाइलें… अदाणी ग्रुप ने 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!
Jul 05, 2026 | 08:25 PMछत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
Jul 05, 2026 | 08:23 PMपृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह
Jul 05, 2026 | 08:20 PM‘नौकरों जैसा बर्ताव करती थीं ममता’, राहुल सिन्हा ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप; BJP नेता ने खोले कई राज
Jul 05, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM













